5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नागिन 7’ की एडिटिंग में हुई भारी गलती, विवादित सीन पर अब एकता कपूर के बाद अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Naagin 7 Scene Editing Mistake: एकता कपूर के शो नागिन 7 के एक सीन में हुई गलती के बाद अब एकता कपूर के बाद प्रियंका चाहर चौधरी का रिएक्शन सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Naagin 7 Scene Editing Mistake

Naagin 7 Scene Editing Mistake (सोर्स- एक्स)

Naagin 7 Scene Editing Mistake: टीवी इंडस्ट्री में हाई-वोल्टेज ड्रामा और शानदार विजुअल्स के लिए पहचाने जाने वाले शो 'नागिन 7' इस बार अपने कंटेंट की वजह से नहीं, बल्कि एक बड़ी तकनीकी चूक के कारण चर्चा में आ गया है। हाल ही में ऑन एयर हुए एक एपिसोड में ऐसा सीन सामने आया, जिसने दर्शकों को हैरान भी किया और सोशल मीडिया पर हंसी का कारण भी बना।

नागिन 7 की ए़डिटिंग में हुई गलती (Naagin 7 Scene Editing Mistake)

दरअसल, शो के एक अहम सीन में जहां दमदार वीएफएक्स की उम्मीद थी, वहां उल्टा बिना एडिट किया गया कच्चा फुटेज ऑन-एयर हो गया। इस सीन में ब्लू स्क्रीन, सेफ्टी वायर और शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले तकनीकी उपकरण साफ नजर आ रहे थे। ये वही हिस्सा था, जिसे पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान पूरी तरह से छुपाया जाना चाहिए था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

जैसे ही ये क्लिप सामने आई, दर्शकों ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। किसी ने इसे एडिटिंग की बड़ी लापरवाही बताया, तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि “ये तो किसी VFX ट्यूटोरियल का फेल वर्जन लग रहा है।” कई यूजर्स ने यहां तक लिख दिया कि स्कूल प्रोजेक्ट्स में भी इससे बेहतर एडिटिंग देखने को मिल जाती है।

एकता कपूर ने मामले पर दिया रिएक्शन

इस पूरे मामले पर शो की निर्माता एकता कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक वायरल मीम को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में इसे स्वीकार किया और हल्के-फुल्के तरीके से अपनी बात रखी। उनके इस रिएक्शन ने यह साफ कर दिया कि वह इस गलती को गंभीरता से लेते हुए भी माहौल को हल्का बनाए रखना चाहती हैं।

अब प्रियंका चाहर चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने भी इस पर खुलकर बात की। उन्होंने इसे 'ह्यूमन एरर' बताते हुए कहा कि ऐसी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं, लेकिन टीम इस पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए। उनका यह बयान दर्शाता है कि पूरी टीम इस मुद्दे को सुधारने के लिए सतर्क है।

दिलचस्प बात ये है कि जिस सीन में ये गलती हुई, वो कहानी के लिहाज से काफी अहम था। इसमें नागिन के एक बड़े ट्विस्ट को दिखाया जाना था, लेकिन तकनीकी चूक के चलते पूरा सस्पेंस खत्म हो गया और दर्शकों को पर्दे के पीछे की सच्चाई दिख गई।

ऑफ एयर होने वाला है शो

इस विवाद के बीच एक और खबर सामने आई है कि 'नागिन 7' अब अपने अंतिम चरण में है। शुरुआत में इसे सीमित एपिसोड्स के लिए प्लान किया गया था, लेकिन दर्शकों की डिमांड और चैनल के अनुरोध पर इसकी अवधि बढ़ा दी गई। अब ये शो जल्द ही अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है।