5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय की ‘तमिलनाडु’ जीत पर संदीप रेड्डी वांगा ने कही बड़ी बात, लोगों ने बदले में सुना दी खरी-खोटी

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय ने कमाल कर दिखाया है। चुनावी नतीजों के बाद अब फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपना रिएक्शन दिया है।

3 min read
Google source verification
Tamil Nadu Election Result 2026

Tamil Nadu Election Result 2026 (सोर्स- एक्स)

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक ऐसा मोड़ देखने को मिला, जिसने सिनेमा और सत्ता के रिश्ते को फिर से चर्चा में ला दिया। साउथ के सुपरस्टार विजय ने अपनी पार्टी टीवीके के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर जो प्रदर्शन किया, उसने सभी को चौंका दिया। अपनी पहली ही कोशिश में पार्टी का सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जा रहा है।

संदीप रेड्डी वांगा ने विजय की जीत पर दी प्रतिक्रिया (Tamil Nadu Election Result 2026)

इस ऐतिहासिक जीत के बाद फिल्म इंडस्ट्री से भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। खासतौर पर चर्चित निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने विजय को बधाई देते हुए सिनेमा की ताकत पर जोर दिया और कहा कि ये सिर्फ शोर या प्रचार नहीं, बल्कि असली शक्ति है जो लोगों को जोड़ती है और व्यवस्था को बदलने की क्षमता रखती है।

संदीप रेड्डी वांगा बोले- ये सिनेमा का कमाल

संदीप ने अपने पोस्ट में इशारा किया कि फिल्मों के जरिए बनने वाला जनसंपर्क और लोकप्रियता किस तरह राजनीति में बदल सकती है। उनका मानना है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज पर गहरा असर डालने वाली ताकत है। विजय इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आए हैं, जिन्होंने अपने स्टारडम को राजनीतिक समर्थन में तब्दील कर दिया। उनका मानना है कि ये सिनेमा का कमाल है।

लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी

संदीप रेड्डी वांगा के इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपने जमकर रिएक्शन्स दिए। संदीप की बात से काफी लोग असहमत नजर आए। उन्होंने विजय के कार्यों को भी गिनाया, जिसके चलते उन्हें जीत मिली।

थलापति विजय की राजनीति में पकड़

विजय का राजनीति में कदम रखना पिछले कुछ वर्षों से चर्चा का विषय रहा है। फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को उठाने और आम जनता से जुड़ाव ने उनकी छवि को एक अलग पहचान दी। यही वजह रही कि जब उन्होंने अपनी पार्टी बनाई, तो लोगों ने उन्हें सिर्फ अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक संभावित नेता के रूप में भी स्वीकार किया।

टीवीके का मजबूत प्रदर्शन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में टीवीके का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा। पार्टी ने बड़ी संख्या में सीटें जीतकर खुद को सबसे आगे साबित किया। यह नतीजा न सिर्फ विजय के लिए बल्कि पूरे राज्य की राजनीति के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है कि अब सिनेमा से निकले चेहरे भी सत्ता की दौड़ में गंभीर दावेदार बन सकते हैं।

कबीर सिंह जैसी फिल्मों से मिली पहचान

इधर फिल्मी दुनिया में भी संदीप रेड्डी वांगा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले वांगा ने एनिमल के जरिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें बड़े सितारों की मौजूदगी इसे और खास बनाती है।

वहीं विजय भी अपने फिल्मी करियर को जारी रखते हुए अगली फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ अड़चनें आईं, लेकिन मेकर्स जल्द ही इसे दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में हैं।