5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu Election 2026: विजय थलापति की जीत ने खोली तृषा कृष्णन के साथ रिश्ते की पोल, पोस्ट से मची हलचल

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु चुनाव में सफलता के बाद थलापति विजय का तृषा कृष्णन के साथ रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है।

2 min read
Google source verification
Tamil Nadu Election 2026

Tamil Nadu Election 2026

Tamil Nadu Election 2026: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन का जन्मदिन इस बार खास अंदाज में सुर्खियों में रहा। वजह सिर्फ उनका जन्मदिन नहीं, बल्कि उसी दिन अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी की बड़ी राजनीतिक सफलता भी रही। ऐसे में फैंस और इंडस्ट्री के करीबी लोगों ने इस मौके को डबल सेलिब्रेशन में बदल दिया।

चार्मी कौर ने दी जन्मदिन की बधाई (Tamil Nadu Election 2026)

तृषा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने उन्हें ‘लकी मैस्कॉट’ तक कह दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में चार्मी ने लिखा कि ये जन्मदिन इतिहास में खास जगह बनाएगा, क्योंकि ये सफलता और धैर्य का प्रतीक है। उनके इस बयान के बाद से ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

तमिलनाडु चुनाव में शानदार प्रदर्शन (Tamil Nadu Election 2026)

दरअसल, विजय की पार्टी टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा में सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर सबको चौंका दिया। हालांकि बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई, लेकिन इस जीत ने विजय को राजनीति में मजबूत खिलाड़ी बना दिया है। ऐसे में तृषा के जन्मदिन और इस जीत का एक साथ आना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।

तृषा ने तिरुमाला मंदिर में जाकर लिया आशीर्वाद

जन्मदिन के मौके पर तृषा सुबह-सुबह तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पारंपरिक सफेद कपड़ों में उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। इसके बाद दोपहर में उन्हें विजय के चेन्नई स्थित घर जाते हुए भी देखा गया, जहां मीडिया की नजरें उन पर टिकी रहीं।

तृषा और विजय की जोड़ी पहले से ही ऑन-स्क्रीन काफी पसंद की जाती रही है। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है और हाल ही में भी एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आए। उनकी केमिस्ट्री को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। हालांकि निजी रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अफवाहों का बाजार लगातार गर्म रहता है।

तृषा को लोगों ने बताया गुड लक चार्म

इसी बीच सोशल मीडिया पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने तृषा को विजय की ‘गुड लक चार्म’ बताया तो कुछ ने इस संयोग को खास किस्मत का खेल कहा। जन्मदिन के साथ-साथ राजनीतिक सफलता का जश्न, इस पूरे घटनाक्रम को और भी दिलचस्प बना गया।

विजय की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई हैं, जिससे इस पूरे मामले में और भी दिलचस्पी बढ़ गई है। हालांकि इन बातों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।