बॉलीवुड

‘मेरी मां को पिता ने छोड़ दिया’, सौतेली मां सोनी राजदान पर पूजा भट्ट का बयान, बोलीं- वो खुद को दोषी मानती थीं

Pooja Bhatt On Soni Rajdan-Mahesh Bhatt: अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने पिता की दोनों शादियों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनका परिवार एक दूसरे के साथ काफी प्यार और इज्जत से रहता है।
2 min read
May 28, 2026
Pooja Bhatt On Soni Razdan-Mahesh Bhatt
Pooja Bhatt On Soni Razdan-Mahesh Bhatt (सोर्स- एक्स)

Pooja Bhatt On Soni Razdan-Mahesh Bhatt: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने हाल ही में भट्ट परिवार के रिश्तों को लेकर खुलकर बेबाकी से बयान दिया है। अपने पिता की पहली शादी यानी अपनी मां के साथ टूटे रिश्ते को लेकर, सौतेली मां सोनी राजदान और बहन आलिया के साथ खुद के रिश्ते पर भी पूजा ने रिएक्शन दिया। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

माता-पिता के रिश्ते पर बोलीं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने विक्की ललवानी से बात करते हुए कहा, मेरे माता-पिता की लवस्टोरी किसी फिल्म कहानी से कम नहीं थी। आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की लवस्टोरी दरअसल मेरे माता-पिता की असली कहानी थी। मेरे पिता को मेरी मां से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगीं और पहले मेरा जन्म हुआ फिर मेरा भाई पैदा हुआ लेकिन बच्चे होने के बाद भी रिश्ता बच नहीं पाया। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने मां को छोड़ दिया और वो चले गए'।

सोनी राजदान पर पूजा भट्ट का बयान

पूजा भट्ट ने इसके बाद सोनी राजदान के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि काफी समय तक तो सोनी राजदान इस मामले में खुद को दोषी मानती थीं। पूजा ने कहा, उन्होंने एक बार मुझसे ये बात कही थी कि उन्हें मेरे माता-पिता के अलग होने का काफी दुख है और वो इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानती हैं। पूजा भट्ट का ये बयान वाकई हैरान कर देने वाला रहा। पूजा की मानें तो इसके बाद उन्होंने सोनी को समझाया किन्हीं दो लोगों का रिश्ता कभी भी किसी तीसरे की वजह से नहीं टूटता है।

आलिया और शाहीन के साथ पूजा का रिश्ता

पूजा भट्ट ने इसी इंटरव्यू में सौतेली बहन आलिया और शाहीन के साथ भी अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, आज भट्ट परिवार एक एक्सीडेंटल फैमिली है। हर कोई एक दूसरे की इज्जत करता है और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए भी तैयार रहता है। पूजा ने बताया कि जब आलिया की बड़ी बहन शाहीन का जन्म हुआ था तो सबसे पहले महेश भट्ट ने पूजा की मां किरन भट्ट को ही फोन किया था। इस पल को याद करते हुए पूजा काफी इमोशनल हो गईं।

Updated on:
28 May 2026 12:03 pm
Published on:
28 May 2026 12:03 pm
Also Read
View All
‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें