28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया’, ट्विशा शर्मा की सास-पति पर फूटा ममता कुलकर्णी का गुस्सा, बोलीं- प्रेग्नेंट करके गर्भपात करा दिया

Mamata Kulkarni On Twisha Sharma Death News: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रह चुकीं ममता कुलकर्णी ने ट्विशा शर्मा मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification
Mamata Kulkarni On Twisha Sharma Death News

Mamata Kulkarni On Twisha Sharma Death News (सोर्स- एक्स)

Mamta Kulkarni On Twisha Sharma Death News: भोपाल में सामने आए चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस केस में अब ट्विशा की सास गिरिबाला की अंतरिम जमानत रद्द हो गई है, जिसके बाद गिरफ्तारी की तलवार अब उन पर लटक रही है। अब इस मामले में अब 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देकर नई बहस छेड़ दी है।

दरअसल ममता कुलकर्णी ने बेटियों की शादी, परिवार की मानसिकता और महिलाओं के सम्मान को लेकर कई तीखे सवाल उठाए हैं। हालांकि उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं तो कई यूजर्स इसे गरीब परिवारों का अपमान बता रहे हैं।

ममता कुलकर्णी का फूटा गुस्सा

ममता कुलकर्णी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि माता-पिता को अपनी बेटियों की शादी करते समय केवल दिखावे या जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का रिश्ता होता है, इसलिए ये समझना बेहद जरूरी है कि लड़की जिस घर में जा रही है वहां उसे बराबरी और सम्मान मिलेगा या नहीं। अभिनेत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि लोग अपनी बेटियों को ऐसे परिवारों में क्यों भेज देते हैं जहां उन्हें समझने के बजाय केवल जिम्मेदारियों का बोझ दे दिया जाता है।

ट्विशा की सास पर बोला हमला

ट्विशा शर्मा केस में सास की ओर से सामने आए आरोपों पर बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने उस सोच की आलोचना की जिसमें लड़की को केवल घर संभालने और खाना बनाने तक सीमित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी लड़की को शादी से पहले खाना बनाना नहीं आता तो उसे प्यार और धैर्य से सिखाया जा सकता है। इतन ही नहीं ममता ने तो ये तक कह दिया कि मां-बाप अपनी बेटी की शादी भिखारी के घर में करते ही क्यों हैं।

'बच्चा पैदा करने की मशीन बना दिया'

ट्विशा शर्मा केस पर बात करते हुए ममता ने कहा कि शादी के 5 महीने बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई और फिर गर्भपात करा दिया। उन्होंने कहा कि उसे बच्चा पैदा करने की मशीन बना दिया गया। इस बयान के बाद इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने अभिनेत्री की आलोचना करते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी परिवार को छोटा या बड़ा बताना गलत है। लोगों का कहना था कि गरीबी अपराध नहीं होती, बल्कि इंसान का व्यवहार और संस्कार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड करियर

ममता कुलकर्णी की बात करें तो उन्होंने 1992 में फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। 90 के दशक में वो अपनी खूबसूरती और फिल्मों के कारण काफी लोकप्रिय रहीं। बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और आध्यात्मिक जीवन की राह चुन ली। हाल के सालों में वो कई विवादों और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।