
रणवीर सिंह और मीका सिंह फोटो सोर्स: x के @KshitizCritic/IMDb अकाउंट द्वारा)
Mika Singh Supports Ranveer Singh Amid Ban Don 3 : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इसी बीच सिंगर और कंपोजर मीका सिंह ने खुलकर उनका सपोर्ट किया है। बता दें, मीका ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो खुद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी Federation of Western India Cine Employees (FWICE) से मिलकर बात करेंगे।
इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। इसका मतलब ये है कि संगठन से जुड़े सदस्य फिलहाल उनके साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि, FWICE ने स्पष्ट किया है कि ये कोई बैन नहीं है। इस पर मीका सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहद टैलेंटेड और अच्छे इंसान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि किसी फिल्म की रिलीज से पहले विवाद खड़ा करने की बजाय स्टार्स को सपोर्ट करना चाहिए। मीका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी सराहना की और रणवीर के समर्थन में अपनी राय रखी।
ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने कथित तौर पर Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani की फिल्म डॉन 3 से खुद को अलग कर लिया। खबरों के मुताबिक, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बाद मामला फिल्म इंडस्ट्री संगठनों तक पहुंच गया।
बता दें, FWICE के चीफ एडवाइजर Ashoke Pandit ने भी हाल ही में इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संगठन किसी स्टार्स को ऑफिशियली बैन नहीं कर सकता। उन्होंने समझाया कि नॉन-कोऑपरेशन केवल एक सलाह है, जिसमें संगठन के सदस्य अपनी मर्जी से फैसला लेते हैं कि वे किसी स्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं।
फिलहाल रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की तरफ से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ये मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है और फैंस दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रहे हैं।
Published on:
27 May 2026 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
