बॉलीवुड

प्रीति जिंटा को हुआ अफसोस, इस बात को लेकर लोगों से मांगी माफी

Preity Zinta Apologized: प्रीति जिंटा ने अपने रूखे व्यवहार के लिए लोगों से माफ़ी मांग ली है।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2025, 5:59 PM IST
Preity Zinta
Preity Zinta

Preity Zinta Apologize: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अफसोस जताया और लोगों से माफी मांगी है।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले कुछ दिनों की उथल-पुथल के बाद आखिरकार घर वापस आ गई हूं। भारतीय रेलवे और हमारे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दोनों आईपीएल टीमों और सभी अधिकारियों और परिवारों को सुरक्षित धर्मशाला से बाहर निकालने में मदद करने के लिए दिल से धन्यवाद।"

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने स्टेडियम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से खाली कराने में मदद करने के लिए जय शाह, अरुण धूमल, बीसीसीआई और हमारे सीईओ सतीश मेनन और पंजाब किंग्स आईपीएल की संचालन टीम को धन्यवाद कहा।

एक्ट्रेस ने जनता से मांगी माफी

‘वीर जारा’ फेम एक्ट्रेस ने मैच देखने आए लोगों की भी सराहना की, जिन्होंने निकासी प्रक्रिया (Exit) के दौरान शांत रहकर मैच देखा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "आखिर में धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को - धन्यवाद…धन्यवाद…धन्यवाद, घबराने और भगदड़ न मचने के लिए। आप लोग वाकई रॉक स्टार हैं।"

उन्होंने अपने "रूखे" व्यवहार के लिए उनसे माफ़ी भी मांगी, उन्होंने कहा, "मुझे खेद है कि मैं थोड़ी रूखी थी और सभी के साथ तस्वीरें लेने से मना कर दिया, लेकिन समय की मांग सभी की सुरक्षा थी और यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी थी कि सभी सुरक्षित रहें। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद, आप सभी को प्यार…!"

क्या है पूरा मामला?

जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के कारण पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच को सिर्फ 10.1 ओवर के बाद बीच में ही रद्द करना पड़ा। आईपीएल मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा था।

इस बीच, बीसीसीआई ने एक बयान में यह भी घोषणा की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है और संघर्ष विराम की घोषणा के बाद आईपीएल को फिर से कराने की योजना पर काम चल रहा है।

अभिनेत्री ने आज मदर्स डे पर अपनी मां की फोटोज भी शेयर किया है।

Also Read
View All
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो

Ramayana Part 1 Ending Explained: जटायु और रावण के भीषण युद्ध से लेकर हनुमान की झलक तक, ‘रामायण 2’ को लेकर खुले कई राज

‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं