बॉलीवुड

पंजाब CM भगवंत मान के कैंपेन पर सोनम बाजवा का तीखा वार, बेजुबानों को मौत की सजा नहीं दे सकते!

Sonam Bajwa Strongly Reacts To Punjab CM Bhagwan: पंजाब के सीएम भगवंत मान के कैंपेन पर एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि बेजुबानों को मौत की सजा नहीं दी जा सकती, जिससे ये बात साफ हो गई कि वे जानवरों के प्रति किसी भी प्रकार की कठोर सजा के खिलाफ हैं।
2 min read
May 22, 2026
पंजाब CM भगवंत मान के कैंपेन पर सोनम बाजवा का तीखा वार, बेजुबानों को मौत की सजा नहीं दे सकते
पंजाब CM भगवंत मान और एक्ट्रेस सोनम बाजवा(फोटो सोर्स; IMBb)

Sonam Bajwa Strongly Reacts To Punjab CM Bhagwan: पंजाबी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के उस ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने राज्य में आवारा कुत्तों को खत्म करने के अभियान की घोषणा की थी। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत नोट शेयर करते हुए न सिर्फ इस फैसले पर सवाल उठाए बल्कि CM से मानवीय समाधान अपनाने की इमोशनल अपील भी की।

CM भगवंत मान ने ट्वीट किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद

गुरुवार को CM भगवंत मान ने ट्वीट किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब सरकार शुक्रवार से एक बड़ा अभियान शुरू करने वाली है, जिसमें बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बने आवारा और जानलेवा कुत्तों को मार दिया जाएगा। इस ट्वीट के बाद जानवरों से प्यार करने वालों की तीखी प्रतिक्रिया आई।

एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपने नोट में CM को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को बड़े पैमाने पर हटाने का आदेश नहीं दिया था। कोर्ट ने संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों से नियमित रूप से स्टेरिलाइजेशन, वैक्सीनेशन और शेल्टरिंग के साथ हटाने की बात कही थी, जिसमें कुत्तों को सड़कों से हटाने की बात नहीं थी। साथ ही, उन्होंने पूछा कि शेल्टर कहां हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर कहां है। उनका कहना था कि ये अभियान बेजुबान जानवरों के लिए मौत की सजा नहीं बन सकता।

सार्वजनिक सुरक्षा और इंसानी जान जरूर मायने रखती है

इतना ही नही, सोनम बाजवा ने माना कि सार्वजनिक सुरक्षा और इंसानी जान जरूर मायने रखती है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि दया और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने CM से दिल से अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर दोबारा विचार करें और एनिमल वेलफेयर NGOs, पशु चिकित्सकों, स्थानीय प्रशासन और जन सुरक्षा विशेषज्ञों को मिलाकर एक मानवीय और व्यावहारिक समाधान निकालें। इसके बाद सोनम बाजवा ने अपने नोट के लास्ट में लिखा,"हम बेजुबानों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, ये आखिरकार दिखाता है कि हम एक समाज के तौर पर कौन हैं।"

बता दें, भगवंत मान ने अभी तक इस आलोचना पर कोई जवाब नहीं दिया है। एक कंटेंट क्रिएटर ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पंजाब के लोगों की आवारा कुत्तों के प्रति दयालुता को दिखाया गया है।

Updated on:
22 May 2026 02:21 pm
Published on:
22 May 2026 02:21 pm