फिल्म के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने फिल्म में सलमान खान की एंट्री के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है।
इस साल की चर्चित फिल्मों में शुमार रेस ३ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने फिल्म में सलमान खान की एंट्री के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म में सलमान खान की एंट्री सबके होश उड़ा देगी।
15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर रेमा ने सलमान के साथ शूटिंग के एक्सपीयरेंस को शेयर किया है, रेमो ने कहा, 'रेस 3' को निर्देशित करते समय मेरे लिए सबसे बड़ा और अहम काम सलमान खान को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में पेश करना था। मैं सलमान का बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे पता है कि दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर खुश होते हैं इसलिए मैंने व्यक्तिगत रूप से सलमान के लिए फिल्म में धमाकेदार और शानदार एंट्री की प्लानिंग की थी।
फाइटिंग सीक्वेंस को लेकर रेमो ने कहा, 'रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे पार्ट में एक्शन और सस्पेंस का स्तर एक पायदान ऊपर होगा जिसे देख कर आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे. सलमान ने खुद सभी स्टंट किए हैं. उन्होंने अबू धाबी में लगभग 10 दिनों के इंटेंस क्लाइमेक्स शेड्यूल की शूटिंग केवल 5 दिनों में खत्म कर दी थी।' इनदिनों सलमान खान रेस 3 की कास्ट के साथ कई टीवी रियलिटी शोज पर इस फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि यह फिल्म १५ जून को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि सलमान खान की यह फिल्म जबरदस्त ओपनिंग करेगी। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म सलमान खान की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है कि नहीं।