बॉलीवुड

बेंगलुरु से लौटे Ranveer Singh और Deepika Padukone, मुंबई एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे नज़र आए

बेंगलुरू से वापस लौट आए रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) । मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर दोनों हुए स्पॉट।

2 min read
Aug 25, 2020
Ranveer Singh And Deepika Padukone Spot At Mumbai Airport

नई दिल्ली। लंबे समय से बंद पड़ी मुंबई में अब हलचल होनी शुरू हो गई है। स्टार्स अब सड़कों और एयरपोर्ट पर दिखने लगे हैं। पैपराजी भी अपने काम पर लौट गई है। इस बीच बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट जोड़ी दीपक पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) लॉकडाउन के बाद पहली बार एक साथ दिखाई दी। बीते दिन यानी कि सोमवार की शाम दोनों को ही मुंबई एरयपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर स्पॉट किया गया। दोनों बेंगलुरू से वापस मुंबई लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर आते हीं पैपराजी और मीडिया के कैमरे कपल को साथ में कैद करने करने लगे। इस बीच रणवीर और दीपिका मैंचिंग ( Ranveer Deepika Macting Outfit ) लुक देखने को मिला है।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर और दीपिका पादुकोण ( Ranveer Singh Deepika Padukone Look ) का लुक मैच करते हुए नज़र आए। दोनों ने ही लॉन्ग ब्लैक टी-शर्ट ( Black long t-shirt ) और डेनिम जींस ( Denim jeans ) के साथ व्हाइट जूते पहने हुए थे। साथी ही दोनों के मास्क भी ब्लैक ही थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रणवीर सिंह दीपिका का हाथ पकड़े हुए नज़र आए। साथ यह दौनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। यह जोड़ी बी-टाउन की सबसे प्यारी जोड़ी मानी जाती है। साथ ही रणवीर सिंह भी पब्लिक प्लेस में दीपिका पर प्यार लौटना नहीं छोड़ते हैं। अक्सर दोनों के कई कोजी मूमेंट्स कैमरों में कैद किए गए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पद्मावती ( Padmavati ) और रामलीला ( RamLeela ) के बाद यह जोड़ी जल्द ही आपको ये फिल्म '83' में दिखाई देगी। क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म रिलीज़ की जाएगी। वहीं फिल्म मेकर्स का कहना है कि यदि दिसंबर तक भी देश में कोरोनावायरस का संक्रमण ( Coronavirus ) कम नहीं हुआ, सिनेमाघर नही खोले गए तो वह फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म ( OTT Platform ) पर रिलीज़ कर सकते हैं। बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व कप्तान कपिल देव ( Kapil Dev ) की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। साथ दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के किरदार में नज़र आएंगी। यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट द्वारा विश्व विजेता बनने की कहानी पर आधारित है।

Published on:
25 Aug 2020 09:46 am
Also Read
View All