बॉलीवुड

बिकिनी शूट करते हुए सहम गए रणवीर सिंह, अभिनेत्री ने सालों बाद किया खुलासा, बोलीं- वो शर्माते रहे

Ranveer Singh Bikini Shoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर अभिनेत्री सोनाली राउत ने हाल ही में खुलासा किया है। सोनाली की मानें तो रणवीर उस वक्त काफी सहमे हुए थे।

2 min read
Apr 15, 2026
Ranveer Singh Bikini Shoot
Ranveer Singh Bikini Shoot (सोर्स- एक्स)

Ranveer Singh Bikini Shoot: बॉलीवुड के 'धुरंधर' अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ के आकंड़े को भी पार कर दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1800 करोड़ के आकंड़े को छू लिया है। इसी बीच रणवीर सिंह को लेकर अभिनेत्री सोनाली राउत ने एक पुराना किस्सा साझा किया है। सोनाली के इस किस्से को सुनकर रणवीर के फैंस भी काफी हैरान रह गए हैं। क्या कुछ कहा है सोनाली राउत ने, चलिए जानते हैं।

रणवीर सिंह का बिकिनी शूट का किस्सा (Ranveer Singh Bikini Shoot)

बिग बॉस मराठी में नजर आईं अभिनेत्री सोनाली राउत ने 'फिल्मी बीट' से बात करते हुए रणवीर सिंह के साथ अपने पुराने फोटोशूट के किस्से को याद किया है। सोनाली ने बताया है कि किस तरह से रणवीर के साथ उनका बिकिनी शूट रहा। सोनाली की मानें तो रणवीर फोटोशूट करते हुए काफी शरमा रहे थे। उन्होंने कहा कि रणवीर जैसे आज काफी एनर्जेटिक और माचो लगते हैं, उस वक्त वो बिल्कुल शांत और सरल स्वभाव के हुआ करते थे। रणवीर शूट के दौरान काफी नर्वस थे और काफी सहम गए थे।

रणवीर सिंह ने सोनाली के साथ किया था शूट

जब रणवीर इंडस्ट्री में नए-नए थे, उस वक्त वो काफी चुप-चाप रहते थे। सोनाली ने उनकी इसी साइड के बारे में बताया है कि वो लगातार कोशिश करती रहीं कि रणवीर थोड़ा सहज महसूस करें। सोनाली ने बताया कि फोटोग्राफर ने उनसे कहा कि तुम रणवीर को थोड़ा असहज फील करा रही हो क्योंकि तुम बहुत सहज नजर आ रही हो और वो काफी नर्वस है। उस समय रणवीर इंडस्ट्री में नए थे और कैमरे के सामने इतने बोल्ड अंदाज़ में शूट करना उनके लिए आसान नहीं था।

आज के रणवीर सिंह बेहद अलग (Ranveer Singh Bikini Shoot)

गौरतलब है कि आज के रणवीर सिंह और तब के रणवीर में जमीन-आसमान का अंतर है। आज के रणवीर सिंह काफी आत्मविश्वास और एनर्जी से भरे हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें अब 15 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में वो काफी बिंदास और बोल्ड भी नजर आते हैं। उनकी हालिया फिल्म 'धुरंधर' ने उन्हें एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है।

Published on:
15 Apr 2026 01:50 pm