
Ekta Kapoor Plastic Surgery
Ekta Kapoor Plastic Surgery: टीवी की सोप क्वीन एकता कपूर इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चाओं में हैं। अक्षय कुमार, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू स्टारर इस फिल्म एकता ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा एकता का शो नागिन 7 भी इन दिनों टीवी पर प्रसारित हो रहा है। ऐसे में एकता इन दिनों कई इवेंट्स में नजर आ रही हैं। हाल ही में वो अपने पिता जितेंद्र के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं। एकता को इवेंट में देखकर हर कोई हैरान रह गया था। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल इस इवेंट में जब वो अपने पिता जितेंद्र के साथ मीडिया को पोज देने लगीं तो उसी वक्त लोगों का ध्यान उनके चेहरे पर गया। एकता कपूर के होंठ और चिन एकदम अलग लग रहे थे। बस फिर क्या था लोगों को ज्यादा वक्त नहीं लगा और वो एकता के चेहरे पर तरह तरह के कमेंट्स करने लगे। कई लोगों ने एकता की सर्जरी वाली बात उठाई। कई लोगों ने कहा कि उनके बोटोक्स कुछ ज्यादा ही हो गए। हालांकि एकता ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है।
एकता कपूर के इस वीडियो को जब लोगों ने देखा तो कई कमेंट्स आने लगे। इसी बीच एकता को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। एक यूजर ने लिखा- 'सर्जरी पूरी तरह से गलत हो गई है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'जॉ लाइन कराने के चक्कर में बेकार हो गया।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'क्या इनके चेहरे पर किसी ने मारा है। इसकी तो जांच करनी चाहिए।'
सिर्फ एकता कपूर ही नहीं, इन दिनों उनके शो 'नागिन 7' को लेकर भी लोगों के रिव्यूज कुछ खास अच्छे सामने नहीं आ रहे हैं। दरअसल शो में एआई का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा चुका है और फैंस अब इससे काफी परेशान हो गए हैं। फैंस को ना तो शो का नागिन बनाम ड्रैगन का कन्सेप्ट कुछ खास पसंद आ रहा हैा
शो में प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार को पसंद जरूर किया जा रहा है लेकिन प्लॉट को पूरी तरह से ऑडियंस ने नकार दिया है। यही वजह है कि अब खबरें ये भी आ रही है कि शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है और पूरी की पूरी नागिन फ्रेंचाइजी पर ही ताला भी लग सकता है।
Published on:
15 Apr 2026 01:04 pm
