11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली पर चढ़ा एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ का बुखार? कैच की मिमिक्री को लोगों ने बना डाला नागिन डांस

Virat Kohli Naagin Dance: क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके नागिन डांस करने का दावा किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Virat Kohli Naagin Dance

Virat Kohli Naagin Dance (सोर्स- @tellychakkar)

Virat Kohli Naagin Dance: क्या विराट कोहली हाल ही में मैदान पर एकता कपूर से शो नागिन 7 से प्रेरित होकर नागिन डांस करते हुए दिखाई दिए हैं? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक वीडियो कुछ इसी तरह इशारा करते हुए वायरल हो रहा है।

शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के साथ हुई। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। इस मैच में राजस्थान ने आरसीबी को आसानी से हरा दिया। इसी बीच मैदान से अब विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली ने किया नागिन डांस?

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली मैदान पर अपने दूसरे आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच ऐसा कहा जा रहा है कि वो नागिन डांस करते दिखाई दे रहे हैं। विराट के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने उनके इस वीडियो पर एकता कपूर और नागिन 7 की अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को टैग कर दिया है। कई लोगों ने तो कमेंट करते हुए सीधा सवाल पूछा है कि क्या वाकई विराट नागिन 7 शो देखते हैं। हालांकि सच्चाई इससे कोसो दूर है।

कैच की मिमिक्री कर रहे विराट

दरअसल सच ये है कि विराट इस वीडियो में किसी खिलाड़ी के कैच लेने की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। विराट की मिमिक्री देख बाकी आरसीबी के खिलाड़ी भी काफी हंसते और मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। विराट के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए बताया है कि वो कैच लेने की नकल कर रहे हैं नाकि नागिन डांस कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग