30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी के वायरल पलों पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, वीडियो चर्चा में

Shekhar Suman Takes A Dig At PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के कुछ वायरल पलों को लेकर फेमस एक्टर शेखर सुमन ने तंज कसा है, जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।

2 min read
Google source verification
PM मोदी के वायरल पलों पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, वीडियो चर्चा में

Shekhar Suman (this photo form x: @Bollyhungama)

Shekhar Suman Takes A Dig At PM Modi: बॉलीवुड एक्टर और होस्ट शेखर सुमन अपने शो 'शेखर टुनाइट' में एक बार फिर राजनीतिक तंज के तीखे तीर चला रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में उन्होंने NEET पेपर लीक विवाद, गिरते रुपये, PM मोदी और इटली की PM मेलोनी के बीच 'मेलडी' वाले चर्चित प्रसंग और 'कॉकरोच जनता पार्टी' जैसे मुद्दों पर ऐसे तीखें तंज किए है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

इसके बाद उन्होंने एक और चुटीला तंज कसा

रुपये की गिरावट पर शेखर सुमन ने कहा कि उनकी मोदी जी से एक विनम्र गुजारिश है कि लगे हाथों एक बार रुपया हाथ में लेकर फोटो भी खिंचवा लीजिए, कौन जाने रुपये कब गायब हो जाए। इसके बाद उन्होंने एक और चुटीला तंज कसा, "पहले रुपया गिरता था तो भारत सरकार जिम्मेदार होती थी। आजकल रुपया गिरने पर सरकार ही जिम्मेदार होती है, लेकिन अमेरिका की।"

इतना ही नहीं, बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने के विवाद पर उन्होंने कहा कि देश के युवा नाराज हुए लेकिन सोचें तो हम सब कॉकरोच ही हैं। खाने में मिलावट है, सांस लेने में रुकावट है, चारों तरफ कचरा है और सिस्टम सड़ा हुआ है, इतना सब झेलकर भी जो जिंदा है वो कॉकरोच ही है। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बैन होने पर उन्होंने कहा, "भाई, कॉकरोच को परमाणु बम से भी खत्म नहीं किया जा सकता और आप अकाउंट बंद करके इन्हें खत्म करना चाहते हैं?"

मोदी जी, यहां भी तो एक इटालियन महिला हैं

PM मोदी और इटली की PM मेलोनी के बीच मेलडी चॉकलेट वाले प्रसंग पर शेखर ने आगे कहा कि ये पहली बार है जब PM मोदी किसी इटालियन महिला के साथ इतने सहज दिखे। इस पर एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोले, "मोदी जी, यहां भी तो एक इटालियन महिला हैं, उन्हें कैसे भूल गए?"

बता दें, उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी की काल्पनिक प्रतिक्रिया भी सुनाई, "गैरों पे करम, अपनों पर सितम सिर्फ मेलोनी को मेलडी खिलाना, मोदी जी ये अच्छी बात नहीं।" इसके साथ ही, उन्होंने याद दिलाया कि जब मोदी जी ने झालमुड़ी खाई थी तो न्यूज चैनलों ने उसका पूरा इतिहास बता दिया था और अब मेलोनी को मेलडी खिलाकर उसकी कीमत भी बढ़ा दी। दरअसल, इसे सिर्फ मजाकियां अंजाद में उन्होंने पेश किया है।