बॉलीवुड

FWICE बैन के बाद रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों के प्रोड्यूसर्स लेंगे एक्शन, फैसले के खिलाफ CCI में करेंगे अपील

Ranveer Singh Don 3 Dispute: अभिनेता रणवीर सिंह के 'डॉन 3' को लेकर हो रहे विवाद के बीच अब उनकी आने वाली फिल्मों के प्रोड्यूसर्स बड़ा एक्शन ले सकते हैँ।
2 min read
May 27, 2026
Ranveer Singh Don 3 Dispute
Ranveer Singh Don 3 Dispute (सोर्स- एक्स)

Ranveer Singh Don 3 Dispute: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल 'डॉन 3' को लेकर पूरी तरह से विवादों में घिरे हुए हैं। जिस तरह से फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने रणवीर के मामले को लेकर FWICE से शिकायत की और बॉडी ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। अब एक्टर की आने वाली फिल्मों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इसी को लेकर खबर है कि उनकी फिल्मों के निर्माता FWICE के फैसले के खिलाफ CCL में अपील कर सकते हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

'डॉन 3' को लेकर रणवीर से नाराजगी (Ranveer Singh Don 3 Dispute)

दरअसल ये पूरा मामला, फरहान और रितेश की को-प्रोड्यूस फिल्म डॉन 3 को लेकर है, जिसमें पहले रणवीर सिंह काम करने वाले थे। हालांकि फिर दूसरी फिल्मों के चलते उन्होंने इस फिल्म से आखिरी समय में दूरी बना ली। बस यही बात फरहान और रितेश को पसंद नहीं आई। उनका कहना था कि रणवीर के इस फैसले के बाद उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। इसी को देखते हुए उन्होंने अभिनेता की शिकायत FWICE से की और आर्थिक हर्जाने की मांग की।

फैसले के बाद अपकमिंग फिल्में होंगी प्रभावित

अब FWICE के इस फैसले के बाद रणवीर सिंह काम तो करेंगे ही लेकिन फिल्मों की शूटिंग इससे जरूर प्रभावित हो सकती है। कई टैक्नीशियन, स्पॉट बॉय, लाइटमैन, मेकअप आर्टिस्ट फिल्मों से जुड़े होते हैं जिन पर सीधा-सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में अभिनेता की फिल्मों के निर्माता जाहिर सी बात है काफी चिंतिंग होंगे।

CCI का दरवाजा खटखटाएंगे निर्माता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों के निर्माता अब कॉम्पीटिशन कमिशन ऑफ इंडिया यानी CCI का दरवाजा खटखटा सकते हैं। इंडस्ट्री के कुछ प्रोड्यूसर्स का मानना है कि इस तरह के गैर-सहयोग आदेश से फिल्मों के निर्माम पर बड़ा असर पड़ सकता है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कानूनी बहस हो चुकी है और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।

'चंद्रगुप्त मौर्य' में आने वाले हैं नजर

अभिनेता रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 'प्रलय' के अलावा वो धुरंधर के सुपरहिट डायरेक्टर आदित्य धर के साथ भी एक बार फिर काम करने वाले हैं। रणवीर उनकी फिल्म 'चंद्रगुप्त मौर्य' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो यशराज फिल्म्स के साथ भी एक प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। अब डॉन 3 को लेकर चल रहे इस विवाद के बीच उनकी आने वाली फिल्मों का क्या होता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Updated on:
27 May 2026 01:10 pm
Published on:
27 May 2026 01:10 pm
Also Read
View All
‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें