
Farhan Akhtar May Play Pakistani Cricketer (सोर्स- एक्स)
Farhan Akhtar May Play Pakistani Cricketer: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ रणवीर सिंह को लास्ट मोमेंट पर डॉन 3 को क्विट करने के लिए FWICE की ओर से बैन किया गया है, वहीं फरहान अख्तर को लेकर ये खबर आ रही है कि वो जल्द ही एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
खबरें हैं कि अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर जल्द ही एक ऐसी फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो क्रिकेट, दोस्ती और बंटवारे के दर्द को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। खास बात ये है कि इस फिल्म का संबंध आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी से बताया जा रहा है, जिसने कभी ‘लगान’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म दी थी। हालांकि फिलहाल इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि ये फिल्म भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित होगी। क्रिकेट इतिहास में लाला अमरनाथ का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने ही भारत के लिए पहला टेस्ट शतक लगाया था और आज भी उन्हें भारतीय क्रिकेट के शुरुआती सितारों में गिना जाता है। अब उनकी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म ने सिनेमा प्रेमियों के बीच अलग ही उत्साह पैदा कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बैकड्रॉप भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर का होगा। कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उस दौर में रिश्तों, बिछड़ने और दोस्ती की भावनाओं को भी दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर इस फिल्म में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का किरदार निभा सकते हैं, जो लाला अमरनाथ का बेहद करीबी दोस्त होता है। बंटवारे के बाद दोनों अलग देशों में चले जाते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती कहानी का सबसे भावुक हिस्सा बनती है।
'मिड-डे' से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिल्म में फरहान का रोल भले ही लंबा न हो, लेकिन कहानी में उसका महत्व काफी बड़ा रहेगा। यही वजह है कि इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग फरहान को इस तरह के गंभीर और भावनात्मक किरदार के लिए बिल्कुल फिट बता रहे हैं।
दिलचस्प बात ये भी है कि फरहान अख्तर पहले से इस प्रोजेक्ट से निर्माता के तौर पर जुड़े बताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर वो अभिनय भी करते हैं, तो ये फिल्म उनके लिए डबल जिम्मेदारी वाली साबित हो सकती है। आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान की लंबे समय बाद वापसी ने भी इस प्रोजेक्ट को खास बना दिया है। ‘लगान’ के बाद दोनों को फिर साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
वहीं दूसरी ओर फरहान अख्तर का नाम इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद में भी लगातार सामने आ रहा है। रणवीर सिंह के अचानक फिल्म से अलग होने की खबरों के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। बताया गया कि फिल्म की तैयारियों पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बाद मामला FWICE तक पहुंचा और रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किए गए।
Updated on:
26 May 2026 01:31 pm
Published on:
26 May 2026 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
