बॉलीवुड

Don 3 Controversy: बॉलीवुड में अब काम नहीं कर पाएंगे रणवीर सिंह? जानें FWICE के बैन का क्या है मतलब

Ranveer Singh FWICE Ban Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर हाल ही में फिल्म फेडरेशन ने बड़ा एक्शन लेते हुए बैन लगा दिया है। अब इस बैन का क्या मतलब है, चलिए जानते हैं।
2 min read
May 26, 2026
Ranveer Singh FWICE Ban Don 3 Controversy
Ranveer Singh FWICE Ban Don 3 Controversy (सोर्स- एक्स)

Ranveer Singh FWICE Ban Don 3 Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में अपनी एनर्जी और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह अब ऐसे मोड़ पर आ गए हैं, जहां लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनका बॉलीवुड करियर खतरे में पड़ गया है? चलिए जानते हैं फिल्म फेडरेशन के इस फैसले के बाद रणवीर सिंह के करियर पर क्या असर पड़ सकता है।

'डॉन 3' से जुड़ा है पूरा मामला (Ranveer Singh FWICE Ban Don 3 Controversy)

पूरा मामला फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़ा है। खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी संस्था FWICE ने उनके खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' जारी कर दिया।

आखिर FWICE का बैन होता क्या है?

बहुत से लोग यह मान रहे हैं कि रणवीर सिंह पर पूरी तरह फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर रोक लगा दी गई है। लेकिन असलियत थोड़ी अलग है।

FWICE यानीफेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज का फैसला कानूनी बैन नहीं माना जाता। इसका मतलब यह नहीं कि सरकार ने किसी अभिनेता पर रोक लगा दी हो। बल्कि यह इंडस्ट्री के कर्मचारियों और संबंधित यूनियनों के लिए एक तरह का निर्देश होता है कि वे संबंधित कलाकार के साथ सहयोग न करें।

चूंकि फिल्मों की शूटिंग सैकड़ों टेक्नीशियन, लाइटमैन, मेकअप आर्टिस्ट, स्पॉट बॉय और अन्य कर्मचारियों पर निर्भर करती है, इसलिए ऐसा फैसला किसी भी अभिनेता के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।

‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक दूरी बना ली थी। इस फिल्म को फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके थे। ऐसे में रणवीर के बाहर होने से मेकर्स को बड़ा नुकसान हुआ। खबरें हैं कि प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता से करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।यही मामला बाद में FWICE तक पहुंचा और संस्था ने अभिनेता के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया।

क्या अब रणवीर फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक FWICE के फैसले का असर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों और शूटिंग पर पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि जब तक ‘डॉन 3’ विवाद का हल नहीं निकलता, तब तक नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में दिक्कतें आ सकती हैं।

हालांकि कानूनी तौर पर रणवीर सिंह फिल्मों में साइन कर सकते हैं और काम करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। लेकिन इंडस्ट्री के सहयोग के बिना बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करना बेहद मुश्किल माना जाता है।

रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी

पूरा विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह की टीम की तरफ से बयान भी जारी किया गया। अभिनेता ने साफ कहा कि वो इस मामले को लेकर सार्वजनिक बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

उनकी तरफ से कहा गया कि पेशेवर मतभेदों को गरिमा और सम्मान के साथ निजी तौर पर सुलझाया जाना चाहिए। रणवीर ने यह भी जाहिर किया कि वो अफवाहों और अटकलों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

Updated on:
26 May 2026 08:56 am
Published on:
26 May 2026 08:54 am
Also Read
View All
‘मैं सबको खुश नहीं करता’, राम मंदिर चोरी मामले में मुगलों पर विवादित बयान देने के बाद बोले अनुपम खेर, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’