बॉलीवुड

रणवीर सिंह की याचिका पर ‘ब्रेक’: FIR रद्द कराने की कोशिशें रही नाकाम, आज होगा बड़ा फैसला

रणवीर सिंह को कांतारा मामले में कोर्ट से झटका लगा है और जांच को लेकर स्पेशल ट्रीटमेंट की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। एक्टर को दैव की नकल करना भारी पड़ा है।

2 min read
Feb 24, 2026
रणवीर सिंह ने की थी कांतारा के दैव की नकल

Ranveer Singh Kantara Chapter 2: बॉलीवुड के 'एनर्जी किंग' रणवीर सिंह इन दिनों एक पुरानी गलती की वजह से कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंसे हुए हैं। ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के एक सीन की नकल उतारना उन्हें अब महंगा पड़ रहा है। सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जहां रणवीर को उम्मीद थी कि उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें

‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक्टर को ईडी ने भेजा समन, सोने की चोरी से जुड़ा है मामला

रणवीर सिंह की थी कातांरा के दैव की नकल (Ranveer Singh Kantara Chapter 2)

यह मामला पिछले साल 28 नवंबर 2025 का है, जब गोवा में 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) का आयोजन हो रहा था। वहां रणवीर सिंह की मुलाकात 'कांतारा' के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी से हुई थी। जोश-जोश में रणवीर ने फिल्म के उस प्रतिष्ठित 'दैव' वाले सीन की मिमिक्री की थी और अजीब से चेहरे बनाए थे जिसके बाद वहां मौजूद ऋषभ शेट्टी भी हैरान रह गए थे।

वीडियो देख भड़के थे लोग (Ranveer Singh moves Karnataka HC to challenge FIR filed in Kantara row)

जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ, फिल्म के प्रशंसकों और कर्नाटक के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि रणवीर ने उस पवित्र 'दैव' परंपरा का मजाक उड़ाया है, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी है। इसके बाद उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई थी।

वकील की दलील और कोर्ट की फटकार (Ranveer Singh Kantara mimicry)

अब रणवीर सिंह के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि रणवीर खुद ऋषभ शेट्टी के बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने यह सब किसी दुर्भावना से नहीं, बल्कि प्यार और उत्साह में किया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को जानबूझकर 'क्रिमिनल' रंग दिया जा रहा है, इसलिए उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द किया जाना चाहिए।

हालांकि, जस्टिस नागप्रसन्ना इस दलील से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने रणवीर के वकीलों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, "सिर्फ इसलिए कि वह एक बॉलीवुड स्टार हैं, जांच की प्रक्रिया को उनके हिसाब से तेज नहीं किया जा सकता।" कोर्ट ने उन्हें किसी भी तरह का 'स्पेशल ट्रीटमेंट' देने से मना कर दिया और सख्त लहजे में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

आज होगी सुनवाई

तत्काल राहत न मिलने से रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब इस मामले की विस्तृत सुनवाई आज यानी मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को होगी। बता दें, रणवीर ने इस विवाद के बाद सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी, लेकिन प्रशंसकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ अब सबकी निगाहें आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं कि क्या कोर्ट रणवीर को इस कानूनी झमेले से बाहर निकालेगा या उनकी मुसीबतें और बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ें

Ranveer Singh ने मां चामुंडा का किया था अपमान, अब पोस्ट कर मांगी माफी, बोले- मेरा इरादा…

Updated on:
24 Feb 2026 09:54 am
Published on:
24 Feb 2026 09:38 am
Also Read
View All

अगली खबर