Rekha Amitabh Bachchan: बॉलीवुड में जब भी प्यार और अधूरेपन की कहानियां सामने आती हैं तो उसमें रेखा और अमिताभ बच्चन की स्टोरी का नाम सबसे पहले आता है। कई बार रेखा अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर चुकी हैं। ऐसा ही उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिग बी के लिए अपने दिल का हाल बयां किया था।
Rekha older interview Amitabh Bachchan love confession: बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसी प्रेम कहानियां रही हैं, जिनकी चर्चा वक्त बीतने के साथ भी कभी कम नहीं होती। लेकिन जब बात महानायक अमिताभ बच्चन और सदाबहार अभिनेत्री रेखा की हो, तो आज भी फैंस के कान खड़े हो जाते हैं। इन दोनों का कथित रिश्ता दशकों से हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा और अनसुलझा रहस्य बना। रेखा ने अमिताभ बच्चन के लिए अपनी फीलिंग्स कभी नहीं छुपाई। जब उन्हें मौका मिला उन्हेंने अपने दिल का हाल बया किया।
इसी बीच, सोशल मीडिया की दुनिया में रेखा का एक सालों पुराना इंटरव्यू अचानक दोबारा सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो क्लिप में रेखा ने बिग बी के लिए अपनी छिपी हुई भावनाओं को जिस बेबाकी और सादगी से कबूल किया था, उसे देखकर फैंस एक बार फिर इस चर्चित जोड़ी की यादों में खो गए हैं।
यह पूरा मामला साल 2004 का है, जब रेखा मशहूर होस्ट सिमी गरेवाल के टॉक शो 'रेंडेज़वस' (Rendezvous with Simi Garewal) में मेहमान बनकर पहुंची थीं। शो के दौरान जब सिमी ने बिना हिचकिचाए रेखा से सीधा सवाल किया कि 'क्या आपको कभी अमिताभ बच्चन से प्यार हुआ था?', तो रेखा ने इस सवाल को टालने या छुपाने की बिल्कुल कोशिश नहीं की।
रेखा ने मुस्कुराते हुए बेहद दिल छू लेने वाला जवाब दिया, "बिल्कुल! अरे, यह तो बड़ा बेवकूफी भरा सवाल है। मुझे आज तक दुनिया में एक भी ऐसा पुरुष, स्त्री या बच्चा नहीं मिला, जो अमिताभ बच्चन से पूरी तरह, बेइंतहा, दीवानगी की हद तक प्यार न करता हो। तो फिर इस सवाल के लिए सिर्फ मुझे ही क्यों अलग से चुना जाए? मैं इस बात से कैसे इनकार कर सकती हूं कि मैं उनसे प्यार नहीं करती? बिल्कुल करती हूं! दुनिया भर का सारा प्यार एक तरफ कर लीजिए और उसमें थोड़ा और जोड़ दीजिए, मुझे उस शख्स के लिए उतना ही प्यार महसूस होता है।"
उसी इंटरव्यू में जहाँ रेखा ने अमिताभ के प्रति अपने दिल का हाल बयां किया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने उनके साथ किसी भी तरह के गुप्त या निजी रिश्ते की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। रेखा ने समाज में फैली अफवाहों और गपशप पर विराम लगाते हुए बहुत ही गरिमा के साथ कहा था, "दुनिया चाहे जो सोचे, लेकिन सच यही है कि उनके (अमिताभ) साथ मेरा कभी कोई व्यक्तिगत या निजी संबंध नहीं रहा। कभी नहीं। उन तमाम विवादों और मीडिया की अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं थी।"
बता दें, रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लोग दीवाने थे। इन दोनों की आखिरी फिल्म यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी 1981 की कल्ट क्लासिक 'सिलसिला' थी। दिलचस्प बात यह थी कि इस फिल्म में अमिताभ की पत्नी जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी इन तीनों सितारों की असल जिंदगी के गॉसिप से इतनी मिलती-जुलती थी कि इसने सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया था। 'सिलसिला' के बाद यह जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई, लेकिन रेखा के ये बेबाक बोल आज भी फैंस के दिलों को धड़का देते हैं।