Salman Khan Maatrubhumi makers to reshoot 40% Part: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदलकर मातृभूमि रखा गया है। अब इसके बाद एक और बड़ा बदलाव मेकर्स को करना पड़ा है। इसका बड़ा कारण भी सामने आ गया है।
Salman Khan Maatrubhumi goes under major changes:बॉलीवुडके 'भाईजान' सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है, लेकिन यह चर्चा फिल्म के एक्शन से ज्यादा उसकी मेकिंग और विवादों को लेकर हो रही है। जिस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका सफर इतना आसान नहीं रहा है। फिल्म को लेकर बड़ी खबर ये आ रही है कि फिल्म का न केवल नाम बदल दिया गया है, बल्कि इसके एक बड़े हिस्से को दोबारा शूट भी करना पड़ा है।
शुरुआत में इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। जैसा कि नाम से ही साफ था, यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच सीमा पर हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित थी। लेकिन अब इसे बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो संवेदनशील विषय और बदलते अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हालात को देखते हुए मंत्रालय की तरफ से स्क्रिप्ट में कुछ बड़े बदलाव करने के सुझाव दिए गए थे। लेकिन अब सबसे चौंकाने वाला बदलाव सामने आया है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया को मंत्रालय के सुझावों के बाद फिल्म का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा दोबारा शूट करना पड़ा है। नई कहानी में असली घटनाओं के बजाय कुछ काल्पनिक बैकस्टोरी, ज्यादा इमोशनल ड्रामा और सलमान खान, चित्रांगदा सिंह के बीच रोमांटिक सीन्स जोड़े गए हैं।
पोर्टल के सूत्रों का दावा है कि फिल्म में किए गए बदलावों में से एक बदलाव है जिसमें चीन का नाम हटा दिया गया है। फिल्म में चीन के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा यानी फिल्म में संघर्ष की पृष्ठभूमि तो बरकरार रहेगी, लेकिन किसी भी देश का स्पष्ट नाम नहीं लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह निर्णय पहले ही मेकर्स को बता दिया गया था और हाल में मंत्रालय को भेजे गए नए कट में इस निर्देश का पालन किया गया है।
फिल्म की रिलीज को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में आने वाली थी, फिर मई की चर्चा हुई, लेकिन बार-बार होने वाले बदलावों और री-शूटिंग की वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ती गई। अब चर्चा है कि मेकर्स इसे इंडिपेंडेंस डे के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज कर सकते हैं, हालांकि अभी तक फिल्म को अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।