Salim Khan Hospitalised: सलीम खान को लगभग 1 हफ्ते पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। इस वक्त वह हॉस्पिटल में हैं और हर कोई जानता है सलमान खान अपने पिता से कितना क्लोज हैं। ऐसे में उनकी हालत कैसी है उसके बारे में खुद भाईजान के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है।
Salman Khan after Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, साथ ही उनका पूरा परिवार इंडस्ट्री में एक परफेक्ट परिवार माना जाता है। खासकर उनके पिता सलीम खान ने जिस तरह की तीनों बेटों को परवरिश दी है उसकी भी लोग तारीफ करते हैं, लेकिन इन दिनों पूरे खान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। सलीम खान को कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया था। अब ऐसे में लगातार बॉलीवुड के लोग उनके मिलने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं, लेकिन इसी बीच सलमान खान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। उनके एक बेहद करीबी दोस्त ने बताया है कि इस वक्त सुपरस्टार की मानसिक हालत कैसी है।
सलमान खान के करीबी दोस्त और एक्टर संतोष शुक्ला ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत की है। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। संतोष ने बताया कि पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से सलमान खान काफी खामोश हो गए हैं। उन्होंने कहा, "सलमान भाई इस वक्त बहुत शांत हैं। वह लोगों से बहुत कम बात कर रहे हैं। असल में, वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कोई दूसरा परेशान हो और न ही वह खुद इस समय किसी से ज्यादा चर्चा करना चाहते हैं।"
संतोष ने आगे कहा कि ऐसे कठिन समय में हर इंसान को थोड़े 'स्पेस' की जरूरत होती है और उनका पूरा सर्कल इस वक्त सलमान को वही प्राइवेसी देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि 90 साल के सलीम खान की हालत में अब काफी सुधार है। संतोष शुक्ला ने जानकारी दी है कि सलीम साहब को अब वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा लिया गया है। उन्होंने बताया, "मैं सलीम अंकल को देखने अस्पताल गया था, लेकिन मैं उनके पास नहीं गया। मैंने उन्हें दूर से ही देखा और उनके लिए प्रार्थना की। यह समय परिवार का है और मैं उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहता था।"
सलीम खान को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस संकट की घड़ी में पूरा बॉलीवुड खान परिवार के साथ खड़ा नजर आया। संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों ने अस्पताल पहुंचकर सलमान और उनके भाइयों का ढांढस बंधाया है।
सलमान खान अपने पिता के बेहद करीब हैं और उन्हें अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानते हैं। फिलहाल, करोड़ों फैंस दुआ कर रहे हैं कि सलीम खान साहब जल्द सेहतमंद होकर अपने घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' लौटें, ताकि सलमान के चेहरे पर वह पुरानी मुस्कान फिर से वापस आ सके।