बॉलीवुड

UAE बैन और PIL विवाद के बीच आज राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, चर्चा तेज

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Screened At Rashtrapati Bhavan: संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' आज राष्ट्रपति भवन पहुंची, जहां इसके बैन और पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) के विवाद ने नई बहस छेड़ दी। फिल्म के कुछ कंटेंट को लेकर आलोचनाएं और आपत्तियां सामने आई हैं।

2 min read
May 17, 2026
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल'(सोर्स: x @nainaverse)

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Screened At Rashtrapati Bhavan: संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' रिलीज के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब फिल्म एक और बड़े पड़ाव की ओर बढ़ रही है। खबरों के मुताबिक, रविवार 17 मई यानी आज राष्ट्रपति भवन में फिल्म की खास स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस खबर के सामने आते ही फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानीर ने देवदास को लेकर कही ऐसी बात, ये प्यार नहीं, सेल्फ-डिस्ट्रक्शन था!

इसकी कहानी और राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा हुई तेज

बता दें, ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी कहानी और राजनीतिक विषयों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। फिल्म में RSS से जुड़े ऐतिहासिक और संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है, जिस कारण कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई। इसके अलावा फिल्म को लेकर एक PIL दायर होने और UAE में रिलीज को लेकर विवाद की खबरें भी सामने आई थीं। दरअसल, UAE सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव और कट लगाने की सलाह दी थी और कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इन बदलावों को एक्सेप्ट नहीं किया, जिसके बाद फिल्म वहां रिलीज नहीं हो पाई। इसी वजह से फिल्म को लेकर विवाद और बढ़ गया।

फिल्म 'आखिरी सवाल' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी, नीतू चंद्रा और नमाशी चक्रवर्ती भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

जब RSS पर लिखी गई थीसिस को खारिज कर दिया जाता है

फिल्म की कहानी विक्की नाम के एक छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी पर पक्षपात का आरोप लगाता है। मामला तब और बड़ा हो जाता है जब RSS पर लिखी गई उसकी थीसिस को खारिज कर दिया जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे ये विवाद राष्ट्रीय स्तर की बहस में बदल जाता है और राजनीति इसमें शामिल हो जाते हैं।

अगर कहानी की बात करें तो, फिल्म में गांधी हत्या, इमरजेंसी और वैचारिक संघर्ष जैसे कई संवेदनशील विषयों को भी दिखाया गया है। यही कारण है कि इसे लेकर दर्शकों और आलोचकों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की और शनिवार को फिल्म ने लगभग 73 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले बेहतर रहा।

Published on:
17 May 2026 02:51 pm
Also Read
View All