Somy Ali Big Revealed How Salman Sangeeta Bijlani breakup: एक समय था जब सलमान खान और संगीता बिजलानी शादी करने वाले थे, कहा जाता है शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन अचानक दोने अलग हो गए। अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बड़ा कारण बताया है और फार्महाउस का वो किस्सा शेयर किया है जिसके बाद कभी संगीता बिजलानी, सलमान खान के साथ नहीं आईं।
Somy Ali Big Revealed How Salman Khan And Sangeeta Bijlani:बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की निजी जिंदगी हमेशा से ही किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह रही है। हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक इंटरव्यू में अपनी पुरानी यादों के पन्ने पलटते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सोमी ने न केवल सलमान और संगीता बिजलानी के ब्रेकअप का बड़ा कारण बताया है बल्कि अपनी भूमिका को भी स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में हमेशा उंगली सिर्फ महिलाओं पर ही क्यों उठाई जाती है?
सोमी अली ने उस टर्निंग पॉइंट को याद किया जिसने सलमान और संगीता बिजलानी के सालों पुराने रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया था। सोमी ने विक्की ललनानी के पॉडकास्ट में बताया, "मैं उस वक्त विंध्याचल में रह रही थी। एक सुबह मैं और सलमान साथ में नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक संगीता वहां पहुंच गईं। हमें साथ देखकर उन्होंने सलमान को गुस्से में अल्टीमेटम दे दिया- 'या तो उसे चुनो या मुझे'।" सोमी ने आगे कहा कि संगीता का वह हक था और उन्होंने बिल्कुल सही किया था। इसके बाद सलमान ने सोमी को चुना और संगीता के साथ उनका रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया।
जब सोमी से पूछा गया कि क्या उन्हें एक हंसता-खेलता रिश्ता तोड़ने का दुख है, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "आज मैं मानती हूं कि मैंने गलत किया, मैं एक शादी और एक गहरा रिश्ता तोड़ रही थी। लेकिन उस समय मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या कर रही हूं। मैं महज 16 साल की थी और नौवीं क्लास छोड़कर अमेरिका से सिर्फ सलमान के लिए इंडिया आई थी। मुझे लगा कि भगवान मेरे साथ है और मेरा सपना सच हो रहा है।"
सोमी ने समाज की सोच पर प्रहार करते हुए कहा कि ताली हमेशा दो हाथ से बजती है। उन्होंने सवाल किया, "हमेशा औरत को ही दोष क्यों दिया जाता है? आदमी भी उतना ही जिम्मेदार होता है। मैं 16 की थी, मुझमें अकल नहीं थी, लेकिन सलमान तो 27 साल के थे, उन्हें तो समझ होनी चाहिए थी।"
सोमी ने इंटरव्यू के दौरान एक दिलचस्प बात और साझा की। उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद सलमान अक्सर उनसे उनके दूसरे रिश्तों के बारे में सवाल करते थे। सलमान जानना चाहते थे कि सोमी ने किसी खास व्यक्ति के साथ रिश्ता क्यों रखा। सोमी ने मुस्कुराते हुए कहा, "सलमान को आज तक उस इंसान की असलियत और पूरी सच्चाई नहीं पता है। वह आज भी अंधेरे में हैं।"
सोमी अली का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे सोमी की हिम्मत मान रहे हैं कि उन्होंने सालों बाद अपनी गलती सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। फिलहाल, सलमान खान की ओर से इस पुरानी कहानी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।