6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जेल के डर से मांगी माफी’, राकेश बेदी ने प्रतिबंधित शब्द बोलने पर दी सफाई, आजाद समाज पार्टी ने कसा तंज

Rakesh Bedi Apology: ‘धुरंधर’ में जमील जमाली बने एक्टर राकेश बेदी की जहां हर तरफ तारीफ हो रही है इसी बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया था जो भारत में बैन है। जिसके चलते उन्हें आजाद समाज पार्टी ने चेतावनी तक दे डाली थी।

2 min read
Google source verification
Rakesh Bedi public apology after Using Prohibited word Harijan remark sparks was backlash

राकेश बेदी ने विवादित शब्द बोलने पर सफाई

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और'धुरंधर: द रिवेंज' में दमदार भूमिका के लिए वाहवाही बटोर रहे दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी इस वक्त एक कानूनी और सामाजिक विवाद के घेरे में हैं। समाज सुधारक डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में बात करते हुए 'हरिजन' शब्द का इस्तेमाल करने पर उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। जैसे ही उनका ये वीडियो आया हर कोई हैरान रह गया। लोग कमेंट करने लगे।

राकेश बेदी ने वीडियो के जरिए मांगी माफी (Rakesh Bedi issues public apology after ‘Harijan’ remark sparks backlash)

यह विवाद तब शुरू हुआ जब राकेश बेदी ने कुछ महीने पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने दलित और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए बाबा साहेब के योगदान की चर्चा की थी, लेकिन इसी दौरान उन्होंने 'हरिजन' शब्द का प्रयोग किया था। बता दें कि भारत में आधिकारिक तौर पर इस शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित और अनुचित माना जाता है। आजाद समाज पार्टी के मुंबई अध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और अभिनेता से सीधे बात कर उन्हें अपनी गलती सुधारने और समुदाय से माफी मांगने का आग्रह किया।

राकेश बेदी ने हरिजन शब्द का किया था इस्तेमाल (Rakesh Bedi apology after ‘Harijan’ remark)

विवाद बढ़ता देख राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने साफ किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। राकेश बेदी ने कहा, "नमस्कार दोस्तों, मैं राकेश बेदी हूं। मैंने पिछले वीडियो में बाबा साहेब के काम की तारीफ करते हुए अनजाने में 'हरिजन' शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। मुझे अब पता चला है कि इस शब्द का प्रयोग प्रतिबंधित है। मेरी नीयत नेक थी, लेकिन अगर मेरे शब्दों से किसी व्यक्ति या समाज को दुख पहुंचा है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।"

आजाद समाज पार्टी का कड़ा रुख (Rakesh Bedi Says I Didn't Know It Was Prohibited)

हालांकि राकेश बेदी ने माफी मांग ली है, लेकिन आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील अस्तय ने इसे केवल 'खेद' नहीं बल्कि एक 'चेतावनी' के रूप में पेश किया है। उन्होंने 'X' (ट्विटर) पर अभिनेता का वीडियो शेयर करते हुए तीखा तंज कसा। अस्तय ने लिखा कि जो लोग फिल्म 'धुरंधर' के किरदारों को ही असल जिंदगी समझने की भूल कर रहे हैं, उन्हें अब सच्चाई का पता चल गया होगा।

सुनील अस्तय ने आगे कहा, "जेल के डर और कानून की ताकत ने आखिरकार उन्हें माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। अब शायद उन्हें समझ आ गया होगा कि इस देश में संविधान से ऊपर कुछ भी नहीं है।" उन्होंने यह भी साफ किया कि बहुजन समुदाय अब चुप नहीं बैठेगा और अपने सम्मान के खिलाफ किसी भी टिप्पणी का कानूनी रूप से कड़ा जवाब देगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग