
Sonakshi Sinha On Condom And Indian Population: ट्विंकल खन्ना और काजोल का चैट शो 'टू मच' आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे आते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अनसुने किस्से सुनाते हैं। हाल ही में, शो के छठे एपिसोड में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान, सोनाक्षी ने कंडोम खरीदने को लेकर भारतीय लोगों की सोच पर एक ऐसा बयान दे दिया जो अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में एक सेगमेंट होता है, जहां मेहमानों को एक टॉपिक दिया जाता है, और उन्हें उसके पक्ष या विपक्ष में बात करनी होती है। इस बार जो इस एपिसोड में टॉपिक चर्चा के लिए रखा गया वो था "भारतीय लोग फेयरनेस क्रीम खरीदने की तुलना में कंडोम खरीदते समय ज्यादा शर्म महसूस करते हैं।"
इस विचार का ट्विंकल खन्ना और मनीष मल्होत्रा ने समर्थन नहीं किया। जबकि सोनाक्षी सिन्हा और काजोल का मानना था कि कंडोम खरीदने को लेकर भारतीय लोग हिचकिचाते हैं और शर्म महसूस करते हैं। ऐसे में जब दोनों पक्षों की बहस शुरू हुई तो काजोल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोगों को कंडोम खरीदने में शर्म आती है। उन्होंने कहा, "फेयरनेस क्रीम खरीदने जाओ, तो आराम से कहते हैं कि वो शाहरुख खान वाली क्रीम देना। लेकिन कंडोम खरीदते समय हिचकिचाते और शर्म महसूस करते हैं। कहते हैं कि मेरा दोस्त ले आएगा।" जिसमें सोनाक्षी ने उनका साथ दिया।
मनीष मल्होत्रा ने आगे इस बात का विरोध किया और कहा कि भारत बदल चुका है और अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। ट्विंकल खन्ना ने भी मनीष का समर्थन दिया। इसी बहस के बीच काजोल ने ट्विंकल से पूछ लिया, "तुम कितनी बार मेडिकल स्टोर गई हो।" जिस पर ट्विंकल ने जवाब दिया, "मैं सैनिटरी पैड्स के लिए जाऊंगी ना। कंडोम के लिए नहीं। वो किसी और का डिपार्टमेंट है।"
मनीष मल्होत्रा ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि भारत बदल चुका है और कंडोम खरीदते समय किसी को कोई डर या शर्म नहीं आती। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने तुरंत एक बयान दे दिया, "तो फिर हमारी जनसंख्या इतनी ज्यादा क्यों है?" सोनाक्षी के इस सीधे सवाल को सुनकर काजोल अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और जोर से हंसने लगीं। सोनाक्षी ने आगे तर्क दिया कि उनका सवाल साफ दिखाता है कि ज्यादातर लोग अभी भी कंडोम नहीं खरीद रहे हैं। हालांकि, मनीष मल्होत्रा अपनी बात पर कायम रहे और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता।
इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल कर रहे हैं साथ ही काजोल पर भी कमेंट कर रहे हैं, लेकिन कई यूजर्स इसके सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं।