बॉलीवुड

The Kerala Story 2 Collection Day 1: विवादों के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने ओपनिंग पर उड़ाया गर्दा, किया कमाल कलेक्शन

'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ओपनिंग पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने पहले ही दिन शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को पछाड़कर, जानें कितने करोड़ कमाए...
2 min read
Feb 28, 2026
The Kerala Story 2 Collection Day 1
द केरल स्टोरी 2 हुई रिलीज

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सफलता के तीन साल बाद निर्माता विपुल शाह इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' लेकर आए हैं। फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से कानूनी और राजनीतिक घमासान जारी था, मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। अदालत ने फिल्म पर स्टे लगा दिया था, लेकिन आखिरकार तमाम अड़चनों को पार करते हुए यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी 2' का धांसू कलेक्शन (The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1)

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमी हुई बड़ी फिल्मों से था। हालांकि 27 फरवरी को कोई नई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर 2' और शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' अभी भी थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई हैं। ताजा सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'द केरल स्टोरी 2' ने अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। वहीं, अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 4.15 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

पुरानी फिल्मों पर पड़ी भारी (The Kerala Story 2 Total Collection)

दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने पुरानी फिल्मों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2', जिसे सिनेमाघरों में आए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, उसने शुक्रवार को लगभग 17 लाख रुपये की कमाई की। वहीं शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने अपने 15वें दिन 1.15 करोड़ रुपये बटोरे। इन दोनों के मुकाबले 'द केरल स्टोरी 2' की ओपनिंग काफी बेहतर मानी जा रही है।

आखिर क्यों हो रहा है फिल्म पर बवाल? (The Kerala Story 2 Controversy)

विपुल शाह निर्मित इस फिल्म की कहानी एक बार फिर 'जबरन धर्म परिवर्तन' जैसे संवेदनशील मुद्दे के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है, धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें प्रतिबंधित मांस (बीफ) खिलाने जैसे कृत्यों के लिए मजबूर किया जाता है।

कोर्ट ने लगाई थी फिल्म पर रोक

फिल्म के कुछ दृश्यों को 'भड़काऊ' बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके चलते पहले इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अगले ही दिन कोर्ट ने बैन हटा दिया और फिल्म दर्शकों तक पहुंच गई। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सीक्वल भी वैसा ही इतिहास दोहरा पाता है या नहीं।

Updated on:
28 Feb 2026 09:36 am
Published on:
28 Feb 2026 09:36 am