बॉलीवुड

‘मुझे नशीली दवा दी गई, और फिर… ‘The Kerala Story 2’ में दिखाए गए केस की असल पीड़ित का चौंकाने वाला खुलासा

The Kerala Story 2 Controversy: 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' ने नए सिरे से विवाद खड़ा कर दिया है, आलोचक इसे 'प्रचार' बता रहे हैं। जबकि दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म निर्माताओं ने कथिततौर पर पीड़ितों को कलाकारों के साथ स्टेज पर बुलाया। जहां उन्होंने अपनी आपबीती शेयर की और बताया कि कैसे उनके साथ क्या क्या गलत हुआ?
2 min read
Feb 23, 2026
The Kerala Story 2 Controversy
'द केरल स्टोरी 2' का पोस्टर। (फोटो सोर्स: aditi_bhatia4/instagram)

The Kerala Story 2 Controversy: 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2', का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से आये दिन कोई न कोई विवाद जुड़ता जा रहा है। कोई फिल्म को प्रोपेगेंडा बता राह है तो कोई सच्ची कहानी। इसी बीच, फिल्म के मेकर्स ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से कई कथित पीड़ितों को कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के साथ मंच पर लाया गया। इस दौरान, एक पीड़िता ने मुंबई के माहिम दरगाह से जुड़ी एक चौंकाने वाली सच्ची कहानी शेयर की, जिसमें उसने दावा किया कि उसे नशीली दवाएं दी गईं और जबरन शादी कराई गई।

पीड़िता ने खुलासा किया कि उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जबरन शादी कराई गई (Real Victim Makes Shocking Allegations of Being Drugged)

फ्रीप्रेस जर्नल में छपी खबर के अनुसार, गौरी नाम की एक पीड़ित महिला ने दावा किया कि उन्होंने लोगों को यह कहते हुए सुना, "केरल स्टोरी 1 और 2 बता रहा है कि लव-जिहाद क्या है… ये सब सच है, हकीकत है, कोई कहानी नहीं है… मुझे एक गिलास पानी पिलाया, जो स्वाद में कड़वा था। वो पानी पिलाकर मुझे ड्रग्स दिए गए। फिर मैंने आत्महत्या की कोशिश की, क्योंकि मुझसे शादी नहीं करनी थी।" मुझे अपना करियर बनाना था, उसके बाद ही शादी करनी थी।"

इसके आगे उन्होंने कहा, "मैंने वादा किया था कि मैं 2025 में शादी करूंगी, फिर भी मुझे जबरदस्ती ड्रग्स देकर, वशीकरण करके, 7 दिसंबर को बांद्रा कोर्ट में बिना मेरी इजाजत के, मुझे कुछ भी मालूम नहीं था, धर्म परिवर्तन करके मेरा निकाह कराया गया। नोटरी में जाके मेरा नाम गौरी से पलक कर दिया, और फिर मुझे पुलिस स्टेशन ले गए।"

वहीं, एक और पीड़िता ने माहिम के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि कई महिलाओं, जिनमें वह भी शामिल थीं, को ऐसा पानी पिलाया गया जिससे वो बेहोश हो गईं। उन्होंने आगे कहा, "फिर मुझे घर ले गए, मेरे साथ बलात्कार हुआ,", इसके आगे उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें ब्लैकमेल भी किया गया।

ट्रेलर आने के बाद से शुरू हुआ विवाद (The Kerala Story 2 Controversy)

बता दें कि इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही ये फिल्म भी अपनी पहली फिल्म की तरह ही विवादों में घिरी है। बीते दिन ही निर्माता-निर्देशक और एक्टर अनुराग कश्यप ने इसके विवादित बीफ सीन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म घटिया और बकवास है, निर्माता को सिर्फ पैसा कमाना है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'ऐसे बीफ कौन खिलाता है, ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलता।

वहीं, एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि असली केरल की पहचान विविधता और सौहार्द में है, जहां अलग-अलग खानपान साथ-साथ मौजूद हैं।

इतना ही नहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने सबसे पहले इसकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इस फिल्म को 'राज्य के प्रति नफरत फैलाने और इसकी धर्मनिरपेक्ष परंपरा को कमजोर करने के इरादे से' बनाया गया है।

'द केरल स्टोरी 2' के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने क्या कहा?

द केरल स्टोरी 2 के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने 'सांप्रदायिक एजेंडा' वाली टिप्पणी पर हुई आलोचना का जवाब देते हुए एएनआई को बताया: "हम केरल के पीछे नहीं पड़े हैं। केरल भगवान की भूमि है… हम चाहते हैं कि उस राज्य से यह बुराई जल्द से जल्द जड़ से जड़ से खत्म हो जाए।"

Also Read
View All
“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- मैं गुस्से से खौल रहा हूं

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस