बॉलीवुड

7 दिन बाद टाइगर श्रॉफ का क्राइम ब्रांच के सामने फूटा दर्द! दुश्मनी और हमले पर पूछा सवाल

Tiger Shroff Attack: फायरिंग की घटना के एक हफ्ते बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ का बयान दर्ज कर लिया है। टाइगर ने उनपर हमले को लेकर सवाल पूछा है। खबर है कि अभिनेता सदमें में हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 1:00 PM IST
Tiger Shroff First Statement record With Mumbai Crime Branch question put Why Was I Attacked
टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच के सामने दिया बयान (Photo Source- ANI)

Tiger Shroff First Statement record With Mumbai Crime Branch: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मंडराया खतरा और हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। बीते रविवार 18 अक्टूबर को फुटबॉल ग्राउंड के बाहर हुई इस भयानक वारदात में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे। लेकिन, इस हमले में उनका ड्राइवर फिरदौस गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि टाइगर को भी गनपाउडर और टूटे हुए कांच के टुकड़ों से चोटें आई थीं। खबर है कि घटना के एक हफ्ते बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार अभिनेता का आधिकारिक बयान दर्ज कर लिया है, जिसमें उनका गहरा सदमा साफ तौर पर झलका है। वहीं, अब पकड़ें गए आरोपियों की संख्या 11 हो गई है। आरोप है कि इस संदिग्ध ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े नेटवर्क को लॉजिस्टिक और आर्थिक मदद मुहैया कराई थी।

टाइगर श्रॉफ ने मुंबई क्राइम ब्रांच को दर्ज कराया अपना पहला बयान

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ ने मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। इस दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा कि वह इस घटना के मानसिक आघात यानी ट्रॉमा से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। अभिनेता ने पुलिस से भी खुद को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि आखिर कोई उन पर ऐसा जानलेवा हमला क्यों करना चाहेगा और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? टाइगर ने पुलिस को दिए बयान में कहा, "मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है… तो फिर मुझ पर यह हमला क्यों हुआ?"

पुलिस जांच में सामने आया है कि 18 अक्टूबर की रात जब टाइगर फुटबॉल ग्राउंड में एक बर्थडे पार्टी से अपने घर लौट रहे थे, तब 3 हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। गनीमत यह रही कि आखिरी समय में मुख्य शूटर की बंदूक जाम हो गई थी, जिससे एक बड़ा और सीधा हादसा टल गया। इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर फिरदौस के अलावा एक घायल व्लॉगर उमेश चौहान के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। जिन्हें इस फायरिंग में गोली लगी थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और पुराने बयानों से जुड़े तार की हो रही है जांच

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई के पास एक जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। अंधेरी के एक होटल के कमरे में भी मिसफायर हुआ था। इस दौरान गोली बेड पर भी लगी थी।

पुलिस का आरोप है कि हमले के लिए अमृतसर से हथियार लाए गए थे, फिर ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए और शूटरों को सौंपे गए। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के 7 आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल है। वहीं, गिरफ्तार महिलाओं के परिवारों ने दावा किया है कि वह घूमने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मुंबई गई थीं।

टाइगर श्रॉफ पर क्यों की गई फायरिंग?

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान नाबालिग शूटर ने दावा किया था कि उन्हें हमले का असली मकसद नहीं पता था, लेकिन अनिल पंडित नामक शख्स ने उन्हें बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग साल 2022 में 'हिरोपंती 2' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान को लेकर दिए गए टाइगर के एक बयान का बदला लेना चाहता है। मुंबई पुलिस इन सभी दावों और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस खौफनाक साजिश के असली मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।

Updated on:
25 Oct 2026, 1:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे

‘हड्डियां टूटते हुए देखकर लोग पॉपकॉर्न कैसे खा लेते हैं’, राधिका आप्टे ने खून-खराबे वाली फिल्मों पर कही ये बात