बॉलीवुड

बुरी तरह घायल हुए विक्की कौशल, चेहरे पर लगे 13 टांके, एक्शन सीन के दौरान हुआ हादसा

हाल में विक्की कौशल 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' (URI The Surgical Strike ) में नजर आए।
2 min read
Apr 20, 2019
vicky-kaushal-got-injured-while-action-scene-in-gujarat
vicky-kaushal-got-injured-while-action-scene-in-gujarat

बॉलीवुड में कुछ ही समय में अपनी पैंठ बना चुके एक्टर विक्की कौशल ( Vicky Kaushal ) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। मूवी एनालिस्ट तरण आदर्श ( Taran Adarsh ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि एक फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल घायल हो गए हैं। यह फिल्म निर्देशक भानू प्रताप सिंह ( Bhanu Pratap Singh ) की हॉरर फिल्म है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में चल रही है। विक्की की गाल की हड्डी पर चोट लगी है। जिसके बाद उन्हें 13 टांके लगवाने पड़े।

विक्की को इलाज के लिए मुंबई वापस लौटना पड़ा है। जब तक एक्टर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो जाते हैं वह शूटिंग से दूर ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब घटी जब वह अलांग, गुजरात में एक नाइट एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। गौरतलब है कि यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग यार्ड स्थित है।

हाल में विक्की कौशल 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' (URI The Surgical Strike ) में नजर आए। यह फिल्म लोगों को काफी पंसद आई। फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए विक्की ने काफी सराहना बटोरी।

Updated on:
20 Apr 2019 11:51 am
Published on:
20 Apr 2019 11:51 am
Also Read
View All
गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने दिया मामा की दूसरी शादी की खबरों पर बेबाक बयान , बोलीं- टीना और यशवर्धन से करूंगी बात

‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो ले रहे हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भतीजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

‘मैं अकेले बहुत खुश हूं, लेकिन साथ घूमने वाला कोई हो’, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्यार और रिश्ते पर कही दिल की बात