जब मिला नौकरी का आॅफर तो इस महिला को लगा जैसे पूरा जहां मिल गया, जानिए कैसे

सात महीने की कड़ी तलाश के बाद जब उसे अपनी पसंदीदा कंपनी से साक्षात्‍कार के‍ लिए बुलाया गया तो वह मारे खुशी के झूम उठी। किस्‍मत ने उसका साथ दिया और वह इंटरव्‍यू में भी पास हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2016, 11:15 AM IST
Feature image

आपने फिल्म 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई- तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई' गाना तो सुना होगा। कुछ इसी तरह ये महिला भी जॉब मिलने पर अपनी खुशी जाहिर कर रही है।

इस खुशमिजाज महिला को नौकरी का लेटर क्‍या मिला, मानो उसे जहान मिल गया। कैलिफाॅर्निया के लांग बीच में रहने वाली भारतीय मूल की विनीता अब्राहम असल में नौकरी मिलने से बेहद खुश है और उसने अपना ऑफर लेटर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

सात महीने की कड़ी तलाश के बाद जब उसे अपनी पसंदीदा कंपनी से साक्षात्‍कार के‍ लिए बुलाया गया तो वह मारे खुशी के झूम उठी। किस्‍मत ने उसका साथ दिया और वह इंटरव्‍यू में भी पास हो गई।

विनीता ने इंटरव्‍यू से लेकर ऑफर लेटर प्राप्‍त होने तक की घटनाओं को सिलसिलेवार प्रेम कहानी की शक्‍ल दी। नौकरी मिलने के बाद उसने पास के बीच पर जाकर जश्‍न मनाया, फोटोशूट कराया और इसे फेसबुक पर शेयर भी किया।

उसने कहा कि नौकरी के रूप में उसे अपना जीवनसाथी मिल गया। विनीता की इस पोस्ट के बाद सब लोग कमेंट के तौर पर उसे बधाई देते नज़र आ रहे हैं।

Published on: