सीएम केजरीवाल द्वारा ईडी की रिमांड से दिल्ली सरकार के लिए निर्देश भेजे जाने का मुद्दा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दूसरा निर्देश रिमांड में रहते हुए जारी किया है। इस बीच दिल्ली सरकार की योजना सचिव निहारिका राय ने एक आधिकारिक नोट जारी किया है। इस नोट में कहा गया है कि दिल्ली के अंदर वेलफेयर के काम जारी रहेंगे। गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली सरकार की अधिकारी के नोट का आश्रय यह है कि मुख्यमंत्री के जेल जाने के बाद भी सरकार जैसी चल रही थी, वैसी ही चलती रहेगी और जनता के काम होते रहेंगे।