6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेट से पहले ग्लो चाहिए? Pre Valentine Skincare के ये 5 टिप्स आएंगे काम

Pre Valentine Skincare: वैलेंटाइन डेट हो या कोई खास डेट, हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन हेल्दी, फ्रेश और नैचुरली ग्लोइंग दिखे। महंगे ट्रीटमेंट्स से पहले अगर आप घर पर थोड़ी सी केयर कर लें, तो निखार अपने आप दिखने लगता है। चलिए जानते हैं वो आसान टिप्स, जो आपकी स्किन और बालों दोनों को खूबसूरत बना देंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Feb 06, 2026

How to care skin at home,skin ke care kaise karein ghar par,Valentine Special

Valentine skincare routine|फोटो सोर्स- Freepik

Pre Valentine Skincare: अगर वैलेंटाइन डेट से पहले आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन हेल्दी, फ्रेश और नेचुरल ग्लो से भरपूर दिखे, तो इसके लिए पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। थोड़ी-सी सही केयर और कुछ आसान आदतें घर पर ही आपकी त्वचा को खास बना सकती हैं। खास बात यह है कि वैलेंटाइन से कुछ दिन पहले शुरू किया गया सही स्किनकेयर रूटीन ज्यादा असरदार होता है। यहां हम बता रहे हैं Pre Valentine Skincare के 5 आसान टिप्स, जो डेट से पहले आपकी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद करेंगे।

गुलाब जल से पाएं फ्रेश और पिंक ग्लो

रोजाना चेहरे पर गुलाब जल लगाना स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।एक कटोरी में गुलाब जल लेकर फ्रिज में रख दें। सुबह और रात कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर हल्के हाथों से थपथपाएं। नियमित इस्तेमाल से स्किन ठंडी रहती है और चेहरे पर नैचुरल पिंक ग्लो आने लगता है।

हफ्ते में दो बार स्क्रब और फेस पैक जरूरी

हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे की हल्की स्क्रबिंग करें, ताकि डेड स्किन और गंदगी निकल सके।इसके बाद अंडे के सफेद भाग में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। इससे स्किन टाइट और ब्राइट दिखने लगती है।

मुल्तानी मिट्टी से पाएं क्लियर और सॉफ्ट स्किन

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।इस पैक को चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें। हल्के हाथों से रब करते हुए धो लें। इससे ऑयल कंट्रोल होता है और स्किन साफ-सुथरी दिखती है।

बालों की चमक के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खा

बालों की नैचुरल शाइन बढ़ाने के लिए चायपत्ती को पानी में अच्छे से उबाल लें।ठंडा होने पर छान लें और उसमें एक नींबू का रस मिलाएं। शैंपू के बाद इससे बाल धोएं। बाल सॉफ्ट, शाइनी और फ्रेश दिखेंगे।

इन छोटी बातों का भी रखें खास ध्यान

हाइड्रेशन

दिन भर में भरपूर पानी पिएं। स्किन का ग्लो अंदर से आता है और पानी इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाता है।

ब्यूटी स्लीप

कम से कम 7–8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद से डार्क सर्कल्स कम होते हैं और चेहरा फ्रेश लगता है।

जंक फूड से दूरी

बहुत ज्यादा ऑयली और जंक फूड स्किन पर पिंपल्स ला सकता है। कोशिश करें कि हल्का और हेल्दी खाना खाएं।

नाइट स्किनकेयर

सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें, फिर मॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम लगाएं। इससे स्किन रिपेयर होती है।

मॉर्निंग स्किनकेयर

सुबह फेस वॉश से चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य