29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 कारोबारी सत्र की तेजी के बाद मार्केट में मामूली गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में आई चार दिन की तेजी थम गई है। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 17 अंक गिरकर 32021 पर और निफ्टी 5 अंक गिरकर 9886 पर बंद हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 14 Jul 2017, 4:46 PM IST

Share market falls slightly

Share market falls slightly

नई दिल्लाी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में आई चार दिन की तेजी थम गई है। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 17 अंक गिरकर 32021 पर और निफ्टी 5 अंक गिरकर 9886 पर बंद हुआ। हालांकि आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने नया ऑल टाइम हाई बनाया। इसके साथ ही निफ्टी बैंकिंग इंडेक्स में भी रिकॉर्ड तेजी रही है। वहीं, आईटी हैवीवेट में गिरावट से आईटी सेक्टर पर दबाव रहा। हालांकि कि बाजार कि शुरुआत काफी अच्छी रही थी।


निफ्टी 9900 के पार अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर खुला। वहीं सेंसेक्स भी ऑल टाइम हाई के स्तरों पर खुला। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 63 अंक की बढ़त के साथ 32100 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 21 अंक की बढ़त के साथ 9913 के स्तर पर खुला। ये पहली बार हुआ जब निफ्टी 9900 के स्तर के पार पहुंचा है। कारोबार के शुरुआत में ही निफ्टी 9913 और सेंसेक्स 32110 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।


आईटी सेक्टर में गिरावट

शुक्रवार के कारोबार में आईटी स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली है। पहले क्वार्टर के नतीजों के बाद टीसीएस का स्टॉक करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं विप्रो में भी 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। सेक्टर को लेकर निगेटिव संकेतों से इंफोसिस 0.72 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी पर आईटी सेक्टर इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है।


टीसीएस रहा टॉप लूजर

निफ्टी मे सूमार शेयर्स मेें 24 हरे निशान के साथ तो वहीं 27 लाल निशान पर बन्द हुए। सबसे ज्यादा ऑराफार्मा, गेल, एसीसी और एनटीपीसी के शयरों में इजाफा हुआ। वहीं गिरावट आईओसी, टीसीएस, विप्रो और टाटा मोटर्स के शेयरों में देखने को मिला।