23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार चौथे महीने गिरी थोक महंगाई दर, जून में 0.9% रही

जून में थोक मूल्य महंगाई दर में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान थोक महंगाई दर 0.9 फीसदी रहा, जबकि इसके पिछले महीने मई में यह 2.7 फीसदी रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 14 Jul 2017, 7:53 PM IST

Wholesale Inflation rate

Wholesale Inflation rate

नई दिल्‍ली. जून में थोक मूल्य महंगाई दर में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान थोक महंगाई दर 0.9 फीसदी रहा, जबकि इसके पिछले महीने मई में यह 2.7 फीसदी रहा था। हालांकि एक साल पहले जून महीने की तुलना में इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई । सरकारी आंकड़ों के अनुसार थोक खाद्य पदार्थ की कीमतों में 1.25 फीसदी गिरावट आई है।


वहीं मई माह में इसमें में 0.15 फीसदी इजाफा हुआ था। जून माह में आलू की कीमतों में 47.32 फीसदी गिरावट आई वहीं दाल की कीमतों में 25.47 फीसदी और प्‍याज की कीमतों में 9.47 फीसदी की गिरावट आई है। लेदर और लेदर से बनने वाले प्रोडक्‍ट की कीमतों में भी 3.15 फीसदी गिरावट आई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में लेदर की कीमतों में 1.23 फीसदी इजाफा हुआ था।


सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए डाटा में बताया गया है कि फूड आर्टिकल्‍स के प्राइस में जून महीने में सालाना स्‍तर पर 3.47 फीसदी कमी आई है। वेजिटेबल इंफ्लेशन (-) 21.16 फीसदी रहा। आलू के कीमतों में सबसे ज्‍यादा कमी आई है और यह 47.32 फीसदी रही। इसके बाद दाल कीमतों में 25.47 फीसदी कमी देखने को मिली।


वहीं प्‍याज की कीमतें जून महीने में 9.47 फीसदी कम हुई। हालांकि अंडा, मीट और मछली के कीमतों में 1.92 फीसदी की दर से बढ़ोत्‍तरी हुई। फ्यूल और पावर सेगमेंट में महंगाई में कुछ राहत दिखी। इस सेक्‍टर में महंगाई दर 5.28 फीसदी पर पहुंची। मई में यह 11.69 फीसदी पर थी। मैन्‍युफैक्‍चर्ड प्रोडक्‍ट महंगाई 2.27 फीसदी रही।