बुलंदशहर

बुलंदशहर: मंत्रोच्चारण के बीच हुआ श्री कृष्णा धाम के लिए भूमि पूजन

Highlights . शिकारपुर में बनाए जाएगा श्री कृष्णा धाम. स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भूमि पूजन और शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार से किया. कृष्णा धाम का निर्माण श्री कृष्णा राणी सती ट्रस्ट करा रहा है  
less than 1 minute read
bhomi.png

बुलंदशहर। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने शिकारपुर स्थित बनाए जाने वाले श्री कृष्णा धाम के लिए भूमि पूजन और शिलान्यस वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। कृष्णा धाम का निर्माण श्री कृष्णा राणी सती ट्रस्ट करा रहा है। विशाल पंडाल में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति सारे विश्व में श्रेष्ठ है। भारतीय संस्कृति में अतिथि को भी देवता कहा गया है। प्रथम देवता मां, दूसरा देवता पिता और तीसरा देव आचार्य होता है। सत्य का बोध आचार्य ही कराता है।

उन्होंने कहा कि वनस्पति को भी देवता माना गया है। स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि एक किलोग्राम मिट्टी में 5 करोड़ जीवाणु होती है। मगर उर्वरकों के प्रयोग अब इनकी संख्या घटकर मात्र 50 लाख रह गई है। इसलिए उर्वरक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गाय की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। भारत की देशी गाय को विदेशी पाल रहे हैं। आठ देशों में केवल भारतीय देशी गाय का पालन होता है। गाय सभी रोगों से मुक्त करती है।

तुलसी का घर में पौधा लगाने और सूर्य को जल देने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शून्य, प्रतिशत और दशमलव भारत की खोज है। भारत ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म में सभी से ऊपर है।

Updated on:
14 Feb 2020 10:06 am
Published on:
14 Feb 2020 10:05 am