एक लाख से भी ज्यादा वाेटाें की बढ़त के साथ आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी गठबंधन बसपा प्रत्याशी ने लगाये गंभीर आराेप
बुलंदशहर । लोकसभा चुनाव 2019 के मतगणना जारी है। इसी में रुझान के साथ ही बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा नेता भारी मतों के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं। वहीं इसको लेकर गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा ने गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम मशीनों में भारी गड़बड़ी की गई है। इतना ही नहीं ही नहीं जिन गांवों में भाजपा नेता का विरोध किया गया था। उन्हीं में उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलें है। इससे साफ है कि यह सब मिली भगत और सेटिंग से हो रहा है। यह आरोप मतगणना के दौरान मौके पर मौजूद गठबंधन प्रत्याशी ने लगाये है।
देश खतरे में है - योगेश वर्मा
वोटिंग के दौरान मतगणना क्षेत्र से चार बजे बाहर निकले गठबंधन बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा ने बताया कि सभी जगह की वोटिंग खुल चुकी हैं। सिर्फ अनूप शहर विधानसभा क्षेत्र की वोट अभी नहीं खुली है। जनता ने हमें वोट दिया है, लेकिन बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने एग्जिट पोल पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले ही बता दिया गया था कि भाजपा जीत रही है। वैसा ही हो रहा है। इससे साफ है कि ईवीएम में गड़बड़ी है। यह देश के लिए खतरा है।
यह है समीकरण
आपको बता दें कि बुलंदशहर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां भाजपा के डॉ. भोला सिंह, गठबंधन की ओर से बसपा के योगेश वर्मा और कांग्रेस से बंसी पहाडिय़ां का मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट पर कुल 17 लाख से अधिक वोटर हैं। इनमें 9 लाख से अधिक पुरुष और करीब 8 लाख महिला वोटर हैं। इस जिले में करीब 77 फीसदी हिंदू जनसंख्या और 22 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या हैं। इसके साथ ही इस बार 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव के अनुसार
2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का जादू चला था। इनमें बुलंदशहर की लोकसभा सीट भी शामिल थी। जिस पर भाजपा के भोला सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में करीब दस लाख वोट पड़े थे। इनमें भोला सिंह को करीब 60 फीसदी वोट मिले थे। जबकि उनके सामने खड़े बसपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार जाटव को मात्र 1 लाख 82 हजार वोट मिल पाए थे। 2014 के चुनाव में यहां सिर्फ 58 फीसदी मतदान हुआ था। जो इस बार बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया।