बुलंदशहर

Exclusive: बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज का गोली चलाते हुए वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो-

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज पर एक और खुलासा
less than 1 minute read
Dec 05, 2018
bulandshahr
Exclusive: बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज का गोली चलाते हुए वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. बुलंदशहर के स्याना कोतवाली एरिया के चिंगरावठी चौकी के पास कथित गोकशी के बाद भड़की हिंसा में इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार और एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुल 27 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है, जो अभी तक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इसी बीच योगेश राज का का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डीजे पर गोली चलाता नजर आ रहा है।

वीडियो में डीजे पर योगेश राज गोली चला रहा है, लेकिन इसी बीच उसे कुछ लोग रोकने का प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बुलंदशहर में भड़की हिंसा में पुलिस ने बजरंग दल पदाधिकारी योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया है।

Published on:
05 Dec 2018 10:43 am