बूंदी

Bundi : क्षमता 1800 की, मात्र बीस यूनिट ही बचा, कोटा देवली से लगाने पड़ रहे चक्कर

जिला सामान्य अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक इन दिनों रक्त की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में मरीजों के लिए परिजनों को कोटा देवली से चक्कर लगाने पड़ रहे है।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
बूंदी. राजकीय सामान्य चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक।

बूंदी. जिला सामान्य अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक इन दिनों रक्त की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में मरीजों के लिए परिजनों को कोटा देवली से चक्कर लगाने पड़ रहे है।


जानकारी अनुसार ब्लड बैंक की क्षमता 1800 यूनिट है। ब्लड बैंक को 1995 में लाइसेंस जारी हुआ था, लेकिन अभी तक अधिकतम मात्र सात सौ यूनिट ही रक्त रह पाया है। शनिवार दोपहर को मात्र बीस यूनिट रक्त ही उपलब्ध रह गया, जिसमें बी पॉजिटिव आठ, ओ पॉजिटिव 11 और ओ नेगेटिव मात्र एक यूनिट ही उपलब्ध है। बैंक में ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव, ए, बी एवं एबी नेगेटिव खत्म हो चुका है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


परिजन लगा रहे चक्कर
रक्त की कमी के चलते मरीजों के परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। चिकित्सक द्वारा रक्त की आवश्यकता लिखे जाने एवं ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें देवली या कोटा से शुल्क जमा कर बूंदी में रक्त लाना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार मरीज की जान को रक्त बन जाता है।


इनको आ रही परेशानी
ब्लड बैंक से थैलेसीमिया, डायलिसिस, कैंसर, आवश्यकता होने पर गर्भवति महिलाएं, लाडली सुरक्षा योजना, ट्रोमा चैरेटी एवं लाइफ सेङ्क्षवग मरीजों को रक्त उपलब्ध होने पर आवश्यक रूप से दिया जाता है। जानकारी अनुसार अकेले थैलेसीमिया को एक माह में ही लगभग डेढ़ सौ यूनिट रक्त दिया जाता है।

ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लोगों से अपील भी की गई है कि जन्मदिन, समारोह एवं जयंती पर शिविर आयोजित करें, जिससे की रक्त की कमी खत्म हो सके।
रिषी कच्छावाह, प्रभारी, ब्लड बैंक, बूंदी

Updated on:
22 Feb 2026 11:36 am
Published on:
22 Feb 2026 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर