
बूंदी. राजनैतिक दलों के लोगों से चर्चा करते जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा।
बूंदी. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित के उपरान्त चले गणना चरण के दौरान 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। जिसमें जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 32 हजार 203 थी। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही मतदाताओं में 2.71 प्रतिशत की वृद्धि होने के साथ ही कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 54 हजार 779 है।
शनिवार का जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने अपने कक्ष में प्रमुख राजनैतिक दलों के साथ इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा की गई और हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई। इस अवधि में जिले में 22 हजार 871 फॉर्म -6/6अ 1935 फॉर्म-7 तथा 5140 फॉर्म 8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11-ए और 11-बी में तैयार की गई। इसमें ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गई। यह सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
ऐसे देख सकेगा मतदाता नाम
मतदाता निर्वाचन विभाग द्धारा सूची में अपना नाम ऑनलाइन ईपीआईसी सर्च के माध्यम से देख सकता है। इस संबंध में भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया सतत जारी है, इसके लिए फॉर्म 6 मय घोषणापत्र 7 एवं 8 वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है।
4.43 पुरुष व 4.11 महिला मतदाता
पूर्व में प्राप्त समस्त फॉर्म तथा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि दिनांक 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 में प्राप्त सभी दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाकर 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 8 लाख 32 हजार 203 मतदाताओं में 2.71 प्रतिशत वृद्धि के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 54 हजार 779 है। जिनमें पुरुषों की संख्या 4 लाख 43 हजार 495 व महिलाएं 4 लाख 11 हजार 281 है तथा ट्रांसजेण्डर 3 है।
Updated on:
22 Feb 2026 11:53 am
Published on:
22 Feb 2026 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
