बूंदी

अण्डरपास की समस्या को लेकर मेगा हाइवे पर दिया धरना

क्षेत्र के दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर बाझरली गांव के पास बने रेलवे अण्डरपास में पानी भरने से क्षेत्र के करीब दो दर्जन से भी अधिक गांवों का सीधा कोटा कापरेन का सम्पर्क कटा हुआ है।
less than 1 minute read
Aug 06, 2021
अण्डरपास की समस्या को लेकर मेगा हाइवे पर दिया धरना
अण्डरपास की समस्या को लेकर मेगा हाइवे पर दिया धरना

अण्डरपास की समस्या को लेकर मेगा हाइवे पर दिया धरना
तीन घंटे तक जाम रहा हाइवे
नोताड़ा. क्षेत्र के दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर बाझरली गांव के पास बने रेलवे अण्डरपास में पानी भरने से क्षेत्र के करीब दो दर्जन से भी अधिक गांवों का सीधा कोटा कापरेन का सम्पर्क कटा हुआ है। इसके स्थाई समाधान की मांग को लेकर गुरुवार शाम पांच बजे केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल के नेतृत्व में कोटा दौसा मेगा हाइवे जाम कर धरना दिया गया। धरना स्थल पर एसडीएम विनित सुखाडिय़ा, तहसीलदार राधेश्याम पांडे व कापरेन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे। जिसके रेलवे के पीडब्ल्यूएस महेश बैरवा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने अण्डरपास के दोनों ओर गड्ढे करवाकर दो इंजन लगवाकर पानी निकासी करवाने और आगे ऐसी समस्या नहीं आने का आश्वासन दिया। इसके के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान धरने पर केशवरायपाटन पंचायत के प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, भाजपा ग्रामीण मंडल लाखेरी अध्यक्ष रामसिंह चौधरी, नोताड़ा सरपंच रामदेव पहाडिय़ा, घाट का बराना सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा आदि मौजूद रहे।
लगाया जाम
नोताडा. क्षेत्र के बलदेवपुरा कोटड़ी के बीच गुरुवार को गांव के महिला पुरुषों ने खेतों में भरे पानी की निकासी, ड्रेनेज सिस्टम व यहां नाले को खुलवाने को लेकर सुबह कोटा दौसा मेगा हाइवे पर जाम लगा दिया था। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बाद में देईखेड़ा थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने मय जाप्ते के साथ मोटे पर पहुंचकर लोगों से समझाइश की जिसके बाद जाम खुला।

Published on:
06 Aug 2021 07:48 pm