
रामगंजबालाजी. सदर थाना क्षेत्र के माटूंदा गांव के निकट बूंदी ब्रांच केनाल में शुक्रवार को कार मिली। मोगिया बस्ती के सामने सुबह एक जने को पानी मे कार दिखाई पड़ी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस व सिविल डिफेंस के जवानों ने क्रेन की मदद से कार को निकाला। कार में तीन जने सवार थे, जिनके शव एक दिन पहले मिल चुके। साथ ही बालिका व दो युवाओं के कार में सवार होने की पुष्टि परिजनों से करवाई। 3 अगस्त से कार सहित गेण्डोली थाना क्षेत्र के भाटिया की झोंपडिय़ा निवासी हरिराम गुर्जर (30) व उसका मित्र सुनील मीणा (25), नमाना थाना क्षेत्र के गरडदा से बालिका इशानी गुर्जर (8) को को ननिहाल से लेकर शाम को लौट रहे थे। उस दिन रात्रि के समय जोरदार बरसात के चलते कार सहित तीनों जने नहर में गिर गए। जिनके शव पुलिस को गुरुवार को मिले। कार शुक्रवार को मिली।
अतिवृष्टि में घोषित कर तत्काल मुआवजे की मांग
नोताडा. कांग्रेस नेता महावीर मीना ने केशवरायपाटन आए प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा को बूंदी जिले में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे की जानकारी दी और मुआवजे की मांग की। उन्हें बताया कि अतिवृष्टि से जिले में सारी फसलें नष्ट होगई। किसानों ने सोयाबीन, उड़द, मक्का आदि की बुवाई की थी। कई घर बारिश में गिर गए। ऐसे में मुआवजा दिलाएं।
इधर, देईखेडा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास ने बताया कि मुआवजे के लिए आनलाइन आवेदन मांगे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप है। ऐसे में खराबे का सर्वे ऑफ लाइन कराएं। उन्होंने जिला कलक्टर को पत्र लिखा।