बूंदी

दैनिक जीवन में इको-फ्रेंडली बनने की आदत डालनी चाहिए

अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा महिला शाखा के तत्वावधान में कार्तिक माह के अवसर पर भारतीय संस्कृति व परम्पराओं के अनुरूप इको फ्रेंडली दीपदान का आयोजन किया।
less than 1 minute read
Nov 05, 2025
दैनिक जीवन में इको-फ्रेंडली बनने की आदत डालनी चाहिए
बूंदी. शहर के बालचंद पाड़ा स्थित नवल सागर झील में दीपदान करती महिलाएं।

बूंदी. अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा महिला शाखा के तत्वावधान में कार्तिक माह के अवसर पर भारतीय संस्कृति व परम्पराओं के अनुरूप इको फ्रेंडली दीपदान का आयोजन किया।

जिला प्रवक्ता किष्किंधा शर्मा व शहर प्रवक्ता उमा गौतम ने बताया कि महिला शाखा की पदाधिकारी व सदस्य नवल सागर पर एकत्रित हुई। यहां से जिलाध्यक्ष नीलिमा शर्मा के नेतृत्व में ढ़ोल धमाकों के बीच मंगल गीत गाती हुई अपने हाथों में दीप लेकर नवल सागर झील पहुंची। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जैविक दीपदान किया। इस दौरान सभी ने हमारे प्राकृतिक स्थल व झीलों के संरक्षण व संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में इको-फ्रेंडली बनने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इको-फ्रेंडली दीपदान न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि हमारी परंपराओं को नए और जिम्मेदार रूप में आगे बढ़ाने का तरीका भी है।

आयोजन का संचालन सचिव आशा त्रिपाठी व प्रचार मंत्री शोभना तिवारी ने तथा सह कोषाध्यक्ष वंशिका गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, जिला महामंत्री श्वेता शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ऋचा नोसालिया, जिला कोषाध्यक्ष उमा शर्मा, जिला मंत्री सुनीता बड़ोदिया, जिला सचिव प्रभा रानी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष पारुल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिशा शर्मा, सचिव कोमल जोशी आदि उपस्थित रही।

Updated on:
05 Nov 2025 04:08 pm
Published on:
05 Nov 2025 04:08 pm