बूंदी

पहले दी थी धमकी, फिर कर दी हत्या, वारदात ने हर किसी के कर दिए रौंगटे खड़े

पहले दी थी धमकी, फिर कर दी हत्या, वारदात ने हर किसी कर दिए रौंगटे खड़े
less than 1 minute read
May 10, 2018
Rajasthan land dispute clash: 1 died in bundi district

बूंदी

राजस्थान के बूंदी जिले में दबलाना थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में मंगलवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर एक जने की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गांव के जोशी कंजर व लालशाही कंजर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । इस विवाद को लेकर मंगलवार को पंचायत भी बैठी थी लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। जिसके बाद लालशाही कंजर ने जोशी कंजर को पंचायत के बीच ही जान से मारने की धमकी दे दी थी ।

READ: कौन से शहर में असामाजिक तत्वों की जांच करेगी कमेटी, क्या होगा इसका असर, जानने के लिए पढ़िए
जोशी कंजर के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रात को खेत पर गए हुए थे,जिसके बाद आज सुबह उनकी लाश खेत के पास पड़ी मिली। सूचना मिलने मौके पर पहुंच कर पुलिस ने खेत पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

READ: जयपुर में एक और हिट एन्ड रन मामला, ASI समेत दो की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद मामले को लेकर बहुत दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके लिए पंचायत भी बैठी थी,लेकिन इस विवाद को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद आरोपित ने हत्या कर दी।

Published on:
10 May 2018 11:55 am