6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में एक और हिट एन्ड रन मामला, ASI समेत दो की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दर्दनाक हादसा: एएसआई की जान,
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

May 10, 2018

accident

जयपुर

राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार की मार ने ली तीन युवक की जान। जयपुर के दो सौ फीट बाइपास पर खून के छीटे हटने का नाम नहीं ले रही है। जयपुर के करणीविहार थाना इलाके में देर रात तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एएसआई समेत दो की मौत हो गई, और मौका पाकर वाहन चालक वहां से फरार हो निकला।

हिट एण्ड रन मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने एएसआई के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे दो सौ फीट बाइपास पर तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दूदू थाने में तैनात एएसआई रतनसिंह व एक अन्य घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस इस मामले में घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रतनसिंह के अलावा काल का ग्रास बने व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। हादसे का शिकार व्यक्ति धोखाधडी के मामले का आरोपी या पीडि़त भी हो सकता है। धोखाधडी के मामले की तफ्तीश कर लौट रहा था एएसआई दूदू थाने में तैनात एएसआई रतनसिंह सात मई को धोखाधडी के मामले की तफ्तीश करने बसवा गए थे। बसवा से तफ्तीश करने के बाद रतनसिंह किसी अन्य व्यक्ति के साथ वापस दूदू थाने लौट रहा था। इसी दौरान 200 फीट बाइपास पर गांधी पथ के नजदीक उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई हनुमानसिंह ने बताया कि कार का हादसा किस वाहन से हुआ उसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया था और दोनों की मौके पर ही मौत हो गईथी । शवों को बाहर निकाल कर एसएमएस अस्पताल में रखवाया गया है। हादसे की सूचना एएसआई के परिजनों को दे दी है। हादसे की सूचना पर एएसआई के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।