मॉडल स्टेशन का आकार लेने लगा बुरहानपुर का रेलवे स्टेशन, एलिवेशन और लिफ्ट का काम बाकी- मुख्य द्वार बनकर तैयार
बुरहानपुर. देश के 90 मॉडल रेलवे स्टेशनों में शामिल बुरहानपुर रेलवे स्टेशन की तेजी से तस्वीर बदल रही है। स्टेशन पर जल्द यात्रियों के लिए समस्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बुरहानपुर स्टेशन को नया स्वरूप देने के लिए 12 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। इसमें नए भवन के साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी। फिलहाल एलिवेशन और लिफ्ट का काम बाकी है। यह पूरा होते ही स्टेशन की पूरी तस्वीर अलग ही नजर आएगी।
ेरेलवे स्टेशन पर नया शेड लगभग 26 मीटर लंबा और 3.66 मीटर चौड़ा है। यहां पूरी तरह से एसी वेटिंग हॉल, वीवीआइपी, वीआइपी और जनरल यात्रियों के अलग.अलग कक्ष बनकर तैयार हो गए। जिसका शुभारंभ सांसद नंदकुमारसिंह चौहान कर चुके हैं। रेलवे स्टेशन पर नई पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। वाहनों की पार्किंग के लिए लेन तैयार की गई है। स्टेशन के बाहर उतरते ही सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां चार.चार फीट चौड़े और लगभग 50 मीटर लंबे आरसीसी के फुटपाथ बनाए गए हैं। इस पर सीमेंट की टाइल्स भी लगाई गई हैं। यहां सवारियां बैठाने के लिए नंबर से ऑटो खड़े रहेंगे। पीछे की ओर बेरिकेटिंग की गई है। स्टेशन के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार के सामने भी फुटपाथ लाइन बनाई गई है। एक रास्ते से दो और तीन पहिया तथा दूसरे से चार पहिया वाहन प्रवेश कर सकेंगे मुख्य गेट भी बनकर तैयार हो गए हैं। स्टेशन प्रबंधन के अनुसार एलिवेशन और लिफ्ट का ही काम बचा है। ऊपर के तल पर यात्रियों के लिए रात ठहरने के लिए व्यवस्था रहेगा।
नेपानगर से बुरहानपुर के बीच रेलवे पटरी पर अधिक हादसे हो रहे हैं।यह पटरी मोड़ में होने के कारण जैसे ही ट्रेन यहां से गुजरती है दरवाजे पर बैठे यात्री नीचे गिर जाते हैं।यह हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।इसे लेकर बुरहानपुर दौरे पर आए रेलवे जीएम को लोगों ने समस्या बताईथी।उन्होंने इसे संबंध में सुधार की बात भी कही थी।
तीसरी लाईन हो स्टेशन में
अब तीसरी लाइन भी जरूरी है। बुरहानपुर में तीसरी लाईन नहीं होने से कई ट्रनों को अन्य स्टेशनों पर ही ठहरना पड़ता है। भुसावल- इटारसी- इलाहबाद पेसेंजर तीसरी लाईन नहीं होने के बाद वाघोड़ा के पास खड़ी रहती है। वहीं नागपुर और पुणे के लिए भी ट्रेन की आवश्यकता है।
आंकड़े एक नजर में-
44 अप-डाउन की गाडिय़ों का स्टॉपेज
54 गाडिय़ां बिना ठहरे गुजरती है स्टेशन से
20 हॉली-डे एक्सप्रेस नहीं रुकती स्टेशन में
15 हजार यात्रियों का आवागमन स्टेशन में
20 दिन चलेगा काम