26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंख स्कैन करने के बाद ही दिया प्रवेश, MPPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में गजब की सख्ती

MPPSC- बुरहानपुर में परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के ​पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच, आंख स्कैन करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश

2 min read
Google source verification

Strict Measures Implemented in Burhanpur for the MPPSC Preliminary Examination

MPPSC- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को आयोजित की जा रही है। प्रदेशभर में यह परीक्षा भोपाल सहित प्रदेश के 54 जिलों में आयोजित हो रही है। एमपीपीएससी की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के लिए कुल 365 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुरहानपुर में परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के ​पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। यहां तक कि आंख स्कैन करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया।

एमपीपीएससी की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में राज्यभर में लगभग 1 लाख 35 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में यह परीक्षा 21 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है जहां 7 हजार 500 अभ्यर्थी शामिल हुए।

एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. रविन्द्र पंचभाई ने बताया, राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में प्रदेश में पहली बार त्रिस्तरीय जांच प्रणाली लागू की गई

एमपीपीएससी की ये दोनों परीक्षाएं सबसे अहम मानी जाती हैं। यही कारण है कि परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. रविन्द्र पंचभाई ने बताया, राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में प्रदेश में पहली बार त्रिस्तरीय जांच प्रणाली लागू की गई है। इसमें तीन स्तरों पर परीक्षार्थियों की गहन जांच की जाएगी। जांच प्रणाली में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) तलाशी शामिल है। पूरी प्रक्रिया में एआइ का उपयोग किया जा रहा है।

परीक्षार्थियोें को आधार थंब और आंख स्कैन करने के बाद ही केंद्र पर प्रवेश, जांच के दौरान परीक्षार्थियों के हाथ, गले से चैन उतरवाई

बुरहानपुर में एमपीपीएससी परीक्षा केंद्र पर पुलिस का सख्त पहरा है। यहां बाहरी व्यक्तियों को 100 मीटर के दायरे में प्रवेश की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। 5 परीक्षार्थी के डॉक्यूमेंट में समस्या सामने आई, उनके एडमिट कार्ड और आधार में नाम मिसमैच मिला। परीक्षार्थियोें को आधार थंब और आंख स्कैन करने के बाद ही केंद्र पर प्रवेश मिला। जांच के दौरान परीक्षार्थियों के हाथ, गले से चैन उतरवाई। युवकों के बेल्ट और युवतियों के बाल की पिन तक निकलवा ली।

तैयारियों का जायजा लेने बुरहानपुर के अपर कलेक्टर और नायब तहसीलदार भी परीक्षा केंद्र पहुंचे

परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने बुरहानपुर के अपर कलेक्टर और नायब तहसीलदार भी परीक्षा केंद्र पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने केंद्र का गहन निरीक्षण किया। जिले में 500 से अधिक परीक्षार्थी एमपीपीएससी की परीक्षा दे रहे हैं, सुभाष उत्कृष्ट स्कूल परीक्षा केंद्र पर 268 परीक्षार्थी शामिल हैं।