22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के बीजेपी सांसद के भाई ने खुदकुशी की, तड़के 4 बजे कुएं में कूद गए

MP Gyaneshwar Patil News- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने खुदकुशी कर ली है। सांसद पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने खुदकुशी की है।

2 min read
Google source verification
सांसद पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने खुदकुशी की

सांसद पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने खुदकुशी की

MP Gyaneshwar Patil News- एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और खंडवा बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने खुदकुशी कर ली है। सांसद पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने खुदकुशी की है। उन्होंने खेत में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर अस्पताल पहुंचाया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल का खेत के कुएं में संदिग्ध अवस्था में शव मिला। सूचना मिलते ही भोलड़ा गांव स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, रिश्तेदारों की भीड़ लग गई है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल सुबह करीब 4 बजे खेत पहुंचे और वहां बने कुएं में कूद गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंच गए। बीजेपी सांसद के छोटे भाई के शव को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला जा सका।

विश्वनाथ पाटिल के देहांत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद के निवास पर समर्थकों, बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच भी शुरू कर दी है।

बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। विश्वनाथ पाटिल तड़के करीब 4 बजे चुपचाप अकेले ही अपने घर से निकले। उन्होंने गृह ग्राम बोहरडा में खेत के कुएं में कूदकर जान दी। खेत स्वयं का ही है। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

पता चला है कि स्वर्गीय विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार ​होगा। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बडी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और परिचित, दोस्त व रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंच गए, अस्पताल में भी कार्यकर्ताओं, लोगों का जमावड़ा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की खबर फैलते ही पार्टी में शोक पसर गया। बडी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और परिचित, दोस्त व रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंच गए हैं। अस्पताल में भी कार्यकर्ताओं, लोगों का जमावड़ा लग चुका है।