24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के सांसद के भाई ने क्यों की आत्महत्या! जानिए क्या कह रही पुलिस

Burhanpur MP Gyaneshwar Patil- ताप्ती तट पर किया अंतिम संस्कार, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आई, सांसद के भाई के आत्महत्या मामले में पुलिस बोलीं -अभी बयान नहीं

2 min read
Google source verification
Reason Behind Vishwanath Patil's Suicide Not Yet Revealed

Reason Behind Vishwanath Patil's Suicide Not Yet Revealed

Burhanpur MP Gyaneshwar Patil- बुरहानपुर में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल उर्फ बाडु भाई की आत्महत्या मामले में अभी पुलिस कुछ खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में शोक होने से अभी परिजनों के बयान भी नहीं लिए जा सके हैं। इधर विश्वनाथ पाटिल का संदिग्ध अवस्था में कुएं में शव मिलने के बाद दूसरे दिन जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम किया गया। छोटे भाई के देहांत की सूचना मिलते ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी दिल्ली से बुधवार देर शाम बुरहानपुर आ गए थे। दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। पीएम होने के बाद गुरुवार को ही विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में पूरे निमाड़ से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सांसद के भाई का ताप्ती तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल उर्फ बाडु भाई का संदिग्ध अवस्था में कुएं में शव मिलने के बाद गुरुवार को सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया था। इसके बाद 10.30 बजे उनके गृह ग्राम बोहरडा में ताप्ती तट पर दाह संस्कार किया गया।

विश्वनाथ पाटिल का शव बुधवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित उनके खेत के कुएं में मिला था। एसडीआरएफ के जवानों ने सर्च कर शव को बमुश्किल बाहर निकाला था।

घटना के बाद से ही क्षेत्र में गमगीन माहौल है। गुरुवार सुबह विश्वनाथ पाटिल के शव का पोस्ट मार्टम विशेष दो डॉक्टरों के दल ने किया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा बोहरडा ग्राम से ताप्ती तट पर पहुंची। इसमें शामिल होने के लिए बुरहानपुर सहित खंडवा और निमाड़ से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस बोली-अभी बयान नहीं, परिवार शोकाकुल है

खंडवा बुरहानपुर सांसद के छोटे भाई होने के कारण विश्वनाथ पाटिल की आत्महत्या का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सब लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया! विश्वनाथ पाटिल की आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।बुरहानपुर पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस अभी परिजनों से भी पूछताछ नहीं कर पा रही है।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में अभी कुछ स्पष्ट नहीं

सीएसपी गौरव पाटिल ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ पाटिल के देहावसान से परिवार अभी शोकाकुल है। इसलिए किसी परिजन के बयान नहीं हो सके हैं। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। परिजनों के बयान के बाद ही मामले में कार्यवाही आगे बढ़ेगी।