
Advit Jewels GMP: स्टॉक मार्केट के निवेशकों के बीच अद्वित ज्वेल्स का IPO काफी चर्चा में है। जब किसी IPO पर 200 गुना से ज्यादा दांव लग जाए, तो हर निवेशक की नजर सिर्फ एक सवाल पर टिक जाती है, "शेयर मिला या नहीं?" अब इस सवाल का जवाब मिलने का समय आ गया है। कंपनी के IPO का अलॉटमेंट सोमवार, 29 जून को फाइनल होने की उम्मीद है। 23 जून से 25 जून तक खुले इस मेनबोर्ड IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला। नतीजा यह रहा कि यह साल 2026 के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ में शामिल हो गया।
अद्वित ज्वेल्स IPO को कुल 212.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सबसे ज्यादा उत्साह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) में देखने को मिला, जहां उनके लिए आरक्षित हिस्सा 536.38 गुना भर गया। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से को 174.98 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशक भी पीछे नहीं रहे और उनका कोटा 95.30 गुना भर गया।
ग्रे मार्केट में भी अद्वित ज्वेल्स के IPO की काफी चर्चा है। सोमवार सुबह इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 51 रुपये पर दिखाई दिया। कंपनी ने IPO का ऊपरी प्राइस बैंड 138 रुपये प्रति शेयर तय किया था। ऐसे में मौजूदा GMP के आधार पर शेयर करीब 188 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है। यानी निवेशकों को लगभग 40 फीसदी तक का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है।
हालांकि, पिछले कुछ दिनों में GMP में थोड़ी नरमी भी देखने को मिली है। बीते 19 कारोबारी सत्रों के दौरान इसका GMP शून्य से लेकर 91 रुपये तक के दायरे में रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम इस बात का संकेत देता है कि निवेशक इश्यू प्राइस से ऊपर कितनी कीमत देने को तैयार हैं।
अगर आपने अद्वित ज्वेल्स IPO में आवेदन किया है, तो अलॉटमेंट स्टेटस तीन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आईपीओ के रजिस्ट्रार Bigshare Services की वेबसाइट पर, एनएसई पर और बीएसई पर आप यह स्टेटस चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1. https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2. ड्रॉपडाउन मेन्यू से Advit Jewels IPO को चुनें।
स्टेप 3. पैन नंबर, बेनिफिशियरी आईडी या एप्लीकेशन नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें।
स्टेप 4. जरूरी जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
स्टेप 1. https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं।
स्टेप 2. PAN कार्ड नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3. कैप्चा भरने के बाद आपका IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 1. https://www.bseindia.com/investors/appli_check पर जाएं।
स्टेप 2. इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें।
स्टेप 3. इश्यू नेम में Advit Jewels IPO चुनें।
स्टेप 4. अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट पर क्लिक करते ही अलॉटमेंट स्टेट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
अद्वित ज्वेल्स पारंपरिक और आधुनिक हैंडक्राफ्टेड ज्वेलरी की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री का कारोबार करती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स Rambhajo ब्रांड के तहत बेचती है। कुंदन, पोल्की, डायमंड ज्वेलरी के कस्टमाइज्ड सेगमेंट में कंपनी ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। प्रीमियम ज्वेलरी बाजार को ध्यान में रखकर कंपनी खास डिजाइन और हाथ से तैयार किए गए गहने पेश करती है, जिसकी वजह से उसका ग्राहक आधार लगातार बढ़ रहा है।