कारोबार

Sonata Software Share Price: Newgen Software और Aegis Vopak समेत इन स्टॉक्स में आई 14% तक की भारी तेजी

C.E. Info Systems Share Price: मार्केट में आज सोमवार को कई शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली। न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, सीई इन्फो सिस्टम्स और एजिस वोपक टर्मिनल्स अच्छी-खासी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए।
3 min read
Jul 13, 2026
Newgen Software Technologies
Newgen Software Technologies के शेयर में बड़ी तेजी आई है। (PC: AI)

Aegis Vopak Terminals Share Price: भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जो बीएसई सेंसेक्स आज 606 अंक की गिरावट के साथ खुला था, वह दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर 0.18 फीसदी या 136 अंक की बढ़त के साथ 77,705 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.14 फीसदी या 35.50 अंक की बढ़त के साथ 24,241 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी 500 पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, सीई इन्फो सिस्टम्स, एजिस वोपक टर्मिनल्स और कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में देखने को मिली।

न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज (Newgen Software Technologies Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर 14.49 फीसदी या 74.95 रुपये की बढ़त के साथ 592.15 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 23.70 फीसदी, 1 महीने में 27.91 फीसदी और 1 साल में -45.52 फीसदी रिटर्न दिया है।

सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software Share Price)

इस कंपनी का शेयर दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर 11.67 फीसदी या 33.30 रुपये की बढ़त के साथ 318.65 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 16.19 फीसदी, 1 महीने में 26.69 फीसदी और 1 साल में -25.16 फीसदी रिटर्न दिया है।

सीई इन्फो सिस्टम्स (C.E. Info Systems Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर 9.38 फीसदी या 101 रुपये की बढ़त के साथ 1184.95 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 25.33 फीसदी, एक महीने में 40.93 फीसदी और 1 साल में -33.88 फीसदी रिटर्न दिया है।

कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर 8.14 फीसदी या 38 रुपये की बढ़त के साथ 514.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 35.08 फीसदी, 1 महीने में 49.38 फीसदी और 1 साल में -11.53 फीसदी रिटर्न दिया है।

एजिस वोपक टर्मिनल्स (Aegis Vopak Terminals Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर 7.28 फीसदी या 20 रुपये की बढ़त के साथ 303.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 10.53 फीसदी, 1 महीने में 42.69 फीसदी और 1 साल में 18.98 फीसदी रिटर्न दिया है।

Updated on:
13 Jul 2026 03:43 pm
Published on:
13 Jul 2026 03:09 pm